बच्चों की इस अनोखी फूलने वाली टी-शर्ट से आनंद महिंद्रा हुए इंप्रेस, शेयर किया वीडियो

वीडियो में शख्स छोटे बच्चे के साइज के एक पुतले को टी-शर्ट पहनाता है और उसे पानी से भरे छोटे पूल में तेजी ने अंदर की ओर फेंकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 मई 2023 21:12 IST
ख़ास बातें
  • टी-शर्ट बच्चों को पानी के अंदर लगने वाली घातक चोट या डूबन से बचा सकती है
  • आनंद महिंद्रा ने इसकी नोबेल प्राप्त करने वाले इनोवेशन से तुलना की
  • वीडियो को ट्विटर पर अबतक 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है

आनंद महिंद्रा अक्सर Twitter पर दिलचस्प वीडियो को शेयर करते रहते हैं

आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर अक्सर मजेदार और ज्ञानवर्धक पोस्ट शेयर करते रहते हैं। उनके पोस्ट अक्सर टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के बारे में होते हैं और लेटेस्ट पोस्ट भी इसी से संबंधित है। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बच्चों के लिए डिजाइन की गई एक अनोखी टी-शर्ट दिखाई गई है, जो बच्चों को पानी के अंदर लगने वाली घातक चोट या डूबने से बचा सकती है।

आनंद महिंद्रा द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में एक शख्स एक ऐसी अनूठी टी-शर्ट के बारे में बता रहा है, जो पानी के अंदर फूल जाती है और बच्चों को सिर पर लगने वाली चोट से बचा सकती है। महिंद्रा ने कैप्शन में लिखा, "इसे नोबेल पुरस्कार नहीं मिल सकता है, लेकिन यह मेरे लिए उन आविष्कारों से बढ़कर है, क्योंकि दो छोटे बच्चों के दादा के रूप में, उनकी भलाई और सुरक्षा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

वीडियो में शख्स छोटे बच्चे के साइज के एक पुतले को टी-शर्ट पहनाता है और उसे पानी से भरे छोटे पूल में तेजी ने अंदर की ओर फेंकता है। पुतले की टी-शर्ट में हवा भर जाती है और वो ऊपर तैरने लगता है। इस अनूठी टी-शर्ट को फ्लोटी नाम की एक फ्रांसीसी कंपनी ने विकसित किया है। 
 

Floatee के अनुसार, टी-शर्ट बच्चों को डूबने से बचाती है और साथ ही सबसे जरूरी पूल में गिरने पर सतह से टकराने से लगने वाली चोटों से भी बचाती है। कंपनी का कहना है कि हाथ में पहनने वाले बैंड या स्विमिंग वेस्ट भी डूबने से बचाती है, जो पानी के बाहर इस्तेमाल नहीं हो सकते हैं और साथ ही यह सिर के बल पानी के अंदर गिरने पर बेकार साबित होते हैं, लेकिन फ्लोटी की टी-शर्ट आम माहौल में भी पहनी जा सकती है और साथ ही यह पूल में गिरते ही फूल जाती है और बच्चों को चोट लगने या डूबने से बचाती है।
Advertisement

वीडियो को ट्विटर पर अबतक 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फ्लोटी की इस अनूठी टी-शर्ट की कीमत 149 यूरो (लगभग 13,000 रुपये) है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Floatee, Anand Mahindra, Anand Mahindra tweet
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.