सूर्य ग्रहण, पिंक मून, शनि और मंगल की ‘जुगलबंदी’, इस महीने आसमान में दिखेगा बहुत कुछ, जानें डिटेल

अप्रैल का सबसे बड़ा साइंस इवेंट होगा सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) लेकिन 5 और 6 अप्रैल को ही एक ऐसी घटना दिखाई देगी, जो लोगों में उत्‍साह भर देगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2024 13:13 IST
ख़ास बातें
  • इस महीने आसमान में दिखेंगी कई खगोलीय घटनाएं
  • 8 अप्रैल को लगने जा रहा है सूर्य ग्रहण
  • 23 अप्रैल को पूर्णिमा का चांद नजर आएगा

5 अप्रैल को सूर्योदय से पहले आसमान में दक्षिण-पूर्वी ओर मंगल और शनि ग्रह एक तारे के रूप में नजर आएंगे। उनके पास अर्धचंद्रमा दिखाई देगा।

April 2024 महीना उन लोगों के लिए बेहद खास होने वाला है, जिनकी दिलचस्‍पी आसमान में होने वाली घटनाओं में है। अप्रैल का सबसे बड़ा साइंस इवेंट होगा सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) लेकिन 5 और 6 अप्रैल को ही एक ऐसी घटना दिखाई देगी, जो लोगों में उत्‍साह भर देगी। अगर आप एस्‍ट्रोफोटोग्राफर हैं और अंतरिक्ष की खास घटनाओं को कैमरे में कैद करते हैं, तो इस रिपोर्ट को अच्‍छे से पढ़ लीजिए। क्‍या कुछ खास नजर आएगा इस महीने, आइए जानते हैं। 
 

आसपास दिखेंगे शनि, मंगल और चंद्रमा 

digitalcameraworld की रिपोर्ट के अनुसार, 5 अप्रैल को सूर्योदय से पहले आसमान में दक्षिण-पूर्वी ओर मंगल और शनि ग्रह एक तारे के रूप में नजर आएंगे। उनके पास अर्धचंद्रमा दिखाई देगा। 6 अप्रैल को सूर्योदय से पहले चांद और पतला हो जाएगा और सूर्य के निकलने से पहले शुक्र ग्रह भी चांद के पास दिखाई देने लगेगा। यह घटना बिना किसी दूरबीन के देखी जा सकेगी। 
 

8 अप्रैल को द‍िखेगा पूर्ण सूर्यग्रहण 

अप्रैल महीने का सबसे बड़ा साइंस इवेंट 8 अप्रैल को होगा। मैक्सिको, अमेरिका और कनाडा के तमाम राज्‍यों व शहरों में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। यह अनोखी खगोलीय घटना है, जो 54 साल बाद दोहराई जा रही है। कुछ इलाकों में पूर्ण सूर्यग्रहण की अवधि 7 मिनट से भी ज्‍यादा देर तक रहने वाली है। एस्‍ट्रोफोटोग्राफर्स के लिए भी यह अप्रैल महीने का सबसे बड़ा पल होगा। 
 

नजर आएगा ईद का चांद 

8 अप्रैल को सूर्य ग्रहण के बाद रमजान का चांद दिखाई देगा। यह 10 अप्रैल को नजर आ सकता है। ईद का चांद दिखाई देने के बाद ही रमजान पूरे होंगे और त्‍योहार आएगा। उसके बाद 12 अप्रैल को धूमकेतु 12P/Pons-Brooks भी दिखाई दे सकता है, वह बृहस्‍पति ग्रह के पास से गुजरेगा। 
 

पूर्णिमा का चांद दिखेगा गुलाबी! 

23 अप्रैल को पूर्णिमा का चांद नजर आएगा, जिसे पिंक मून (Pink Moon) कहा जाता है। एस्‍ट्रोफोटाेग्राफर्स के लिए यह और एक मौका होगा जब वो आसमान में नजर आने वाली किसी घटना को बेहतरीन तरीके से कैमरे में कैद कर पाएंगे। 

हर साल नजर आने वालीं ‘लिरिड उल्का बौछार' (meteor shower) इस साल 22-23 अप्रैल की रात दिख सकती हैं। इस दौरान आसमान में आग के गोलों के रूप में चमकीली उल्‍काओं को देखा जा सकेगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: ₹25 हजार में कौन बेहतर?
  2. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  3. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. RAM की कमी ने बिगाड़ा खेल! 13 साल में सबसे नीचे स्मार्टफोन सेल्स, Samsung फिर बना नंबर-1 ब्रांड
  2. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: ₹25 हजार में कौन बेहतर?
  3. महंगे हो रहे स्मार्टफोन्स के बीच ₹6,000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A56 5G, यहां मिलेगी डील
  4. Google Photos का स्टोरेज फुल हो गया? जरूरी फोटो डिलीट किए बिना ऐसे बनाएं जगह
  5. अब घर बैठे प्रिंट करें फोटो! Xiaomi का नया ब्लूटूथ प्रिंटर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. BSNL का रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़ा, एंटरप्राइज, मोबाइल सेगमेंट से मिली ग्रोथ
  7. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  8. Redmi Turbo 6 सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  9. चीन का वो सीक्रेट प्रोजेक्ट, जिससे बढ़ सकती है अमेरिका की टेंशन, ऐसी मशीन जो बदल देगी चिप इंडस्ट्री!
  10. TRAI ने दिया फरमान, 1600 और 140 सीरीज के फोन नंबर्स को ब्लॉक नहीं कर सकते Truecaller जैसे ऐप्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.