यह पौधा स्मार्टफोन चार्ज कर सकता है! हवा भी करता है साफ ...

पौधा इनडोर वातावारण को शुद्ध करने में वरदान साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2024 21:29 IST
ख़ास बातें
  • आर्टीफिशियल पौधा घर की हवा साफ कर सकता है।
  • यह साथ ही बिजली भी पैदा करेगा।
  • यह बिजली एक स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए पर्याप्त होगी।

वैज्ञानिकों ने एक आर्टीफिशियल पौधा तैयार किया है जो घर की हवा को तो साफ करेगा ही, लेकिन साथ ही बिजली भी पैदा करेगा।

Photo Credit: Independent

विज्ञान अक्सर अद्भुत खोजें करता रहता है। आज के समय में ग्रीन एनर्जी दुनियाभर की जरूरत है। बढ़ते वैश्विक तापमान को देखते हुए कोयले और तेल जैसे ईंधनों का जलना धरती को और ज्यादा गर्म कर रहा है। लेकिन न्यूयॉर्क में Binghamton University के वैज्ञानिकों की एक टीम ने एक बहुत अद्भुत आविष्कार किया है। यहां वैज्ञानिकों ने एक आर्टीफिशियल पौधा तैयार किया है जो घर की हवा को तो साफ करेगा ही, लेकिन साथ ही बिजली भी पैदा करेगा। यह बिजली एक स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए पर्याप्त होगी। 

इस बनावटी पौधे में पांच सोलर सेल लगे हैं और सिंथेटिक बैक्टीरिया का इस्तेमाल किया गया है। इसकी पांच बनावटी पत्तियां बिजली पैदा कर सकती हैं और ऑक्सीजन भी छोड़ सकती हैं। वैज्ञानिकों का दावा है (via) कि यह पौधा अन्य प्राकृतिक पौधों की तुलना में कहीं ज्यादा तेजी से कार्बन डाइऑक्साइड को खत्म कर सकता है। प्रकाशित हुई स्टडी के अनुसार, इस पौधे की जरूरतें भी अन्य पौधों जैसी ही हैं मसलन, इसे पानी और पोषक तत्वों की जरूरत होती है जिससे कि यह चलता रहे। 

वैज्ञानिक कह रहे हैं कि इसका फ्यूचर वर्जन में और कई सुधार किए जाएंगे। इसका मेंटेनेंस कम होगा। मल्टीपल बैक्टीरिया प्रजातियों का इस्तेमाल इसमें किया जा सकेगा। पौधे के बारे में बताते हुए शोधकर्ताओं ने कहा कि जब इसकी पत्तियों को प्लांट स्ट्रक्चर से एक सीरीज में कनेक्ट किया जाता है तो यह सिस्टम 2.7 V का करंट पैदा करता है। यह अधिकतम 140 µW की पावर पैदा कर सकता है जो पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को चार्ज कर सकती है। 

अभी यह कृत्रिम प्लांट एक कॉन्सेप्ट के तौर पर पेश किया गया है। लेकिन आधुनिक समय में यह खोज बहुत अधिक महत्वपूर्ण है। साथ ही इनडोर प्लांट सूर्य की रोशनी के लिए संघर्ष करते नजर आते हैं और बहुत अधिक लाभ नहीं पहुंचा पाते हैं। ऐसे में यह आर्टिफिशियल पौधा इनडोर वातावारण को शुद्ध करने में वरदान साबित हो सकता है। इसमें भीतरी वातारण में फोटोसिंथेसिस करने की क्षमता बताई गई है। इसलिए भविष्य में यह खोज साफ हवा देने में बहुत अहम भूमिका निभाएगी। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: artificial plant, plant generate electricity

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  2. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  3. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  4. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  5. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  6. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  7. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  8. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  9. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  10. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.