नाक पर दिख रहे ये संकेत बताते हैं कैसी है आपकी हेल्थ!

इन्सानों में नाक उनके स्वास्थ्य के बारे में संकेत देने में अहम भूमिका रखती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 अगस्त 2024 20:51 IST
ख़ास बातें
  • Wolf's nose में सारकॉइडोसिस (sarcoidosis) हो सकता है।
  • vulgaris नाक पर ब्लैकहेड, व्हाइटहेड पैदा कर सकता है।
  • ज्यादा गंभीर स्थिति में रिनोफाइमा (rhinophyma) भी हो सकता है।

स्टडी कहती है कि हमारी नाक हमारे स्वास्थ्य के बारे में काफी कुछ बता सकती है।

Photo Credit: iStock/Tharakorn

हमारी नाक हमारे स्वास्थ्य के बारे में भी काफी कुछ बता सकती है। एक नई स्टडी में इसका जिक्र किया गया है। आमतौर पर हम मानते हैं कि नाक का काम सिर्फ सांस लेना, और वातावरण में मौजूद सुगंध या दुर्गंध आदि का पता लगाना है। लेकिन यह नई स्टडी कुछ और कहती है। नाक हमारे सामान्य स्वास्थ्य के बारे में कई संकेत दे सकती है। आइए जानते हैं स्टडी में क्या कहा गया है। 

इन्सानों में नाक उनके स्वास्थ्य के बारे में संकेत देने में अहम भूमिका रखती है। नाक कैसी दिख रही है, उसमें कैसी उत्तेजना है, ये सब शरीर के भीतर पनप रहे किसी रोग के बारे में संकेत दे सकते हैं। नाक में चल रही लगातार रुकावट, अजीब तरह की गंध का अनुभव, या आकार में बदलाव दिखाई देना बताता है कि कहीं कोई दिक्कत है। ScienceAlert के अनुसार, नाक की थूथन, यानी आगे निकला हुआ भाग जांचकर स्वास्थ्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। 

यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल में स्कूल ऑफ फिजियोलॉजी, फार्माकोलॉजी और न्यूरोसाइंस के सीनीयर लैक्चरर डैन बॉमगार्ड के मुताबिक, नाक और उसके आसपास कई तरह के ऐसे संकेत मौजूद होते हैं जिन्हें आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये कौन से संकेत हैं, आइए जानते हैं।

Acne (मुहांसे)
नाक पर मुहांसा होना एक संकेत है। सबसे साधारण मुहांसा vulgaris होता है जो नाक पर ब्लैकहेड, व्हाइटहेड पैदा कर सकता है। यह पस से भरा हो सकता है। रोसैसिया (rosacea) नाम का एक त्वचा रोग गालों और नाक पर लाल रैशेस पैदा कर सकता है, या फिर ब्लड वेसल भी इसमें दिखने लगती हैं। ज्यादा गंभीर स्थिति में रिनोफाइमा (rhinophyma) भी हो सकता है। 
Advertisement

Wolf's nose (वॉल्फ नोज)
Wolf's nose में सारकॉइडोसिस (sarcoidosis) हो सकता है जो एक सूजन संबंधी स्थिति होती है। यह शरीर के ठंडे हिस्सों जैसे नाक आदि पर नीले या बैंगनी रंग के चकत्ते पैदा कर सकती है। 
Advertisement

Trigeminal trophic syndrome (ट्राइजेमिनल ट्रॉफिक सिंड्रोम)
ट्राइजेमिनल ट्रॉफिक सिंड्रोम एक दुर्लभ स्थिति होती है जो ट्राइजेमिनल तंत्रिका को नुकसान पहुंचने पर पैदा होती है। नथूनों के आसपास की तंत्रिकाओं को नुकसान पहुंचने से यह हिस्सा सुन्न हो सकता है या फिर इसमें चुभन पैदा हो सकती है। इससे बार बार यहां की स्किन छिलने लगती है और घाव बन सकता है। इसलिए नाक पर दिख रहे संकेतों पर ध्यान देना चाहिए। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला जबरदस्त फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की सेल में Samsung, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट TVs को 15,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका
  2. Tesla के Model Y L की जल्द शुरू होगी भारत में डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  3. WhatsApp पर प्राइवेट चैट, कंपनी भी नहीं पढ़ेगी आपकी बातें! जानें क्या है Incognito Chat फीचर
  4. iBall Cinebar 560 Soundbar भारत में लॉन्च: 800W आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट, जानें कीमत
  5. आप Netflix देख रहे हैं, लेकिन Netflix भी आपको देख रहा है”: डिजिटल जासूसी के आरोप में घिरा प्लेटफॉर्म
  6. Amazon की समर सेल में Canon और Epson जैसे प्रमुख ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  7. Oppo Find X10 सीरीज में शामिल हो सकते हैं चार मॉडल, डिस्प्ले साइज हुए लीक
  8. Moto Tag 2 लॉन्च हुआ 600 दिन की बैटरी के साथ! स्मार्ट ट्रैकिंग फीचर्स, जानें कीमत
  9. Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने बढ़ाया इनवेस्टमेंट
  10. Flipkart SASA LELE Sale: Pixel 10a से लेकर Galaxy S25 FE 5G जैसे 50 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.