नोएडा के 14 साल के लड़के ने खोजा एस्टरॉयड, अब खुद रखेगा नाम! NASA ने मांगे सुझाव

नोएडा के 14 वर्षीय स्कूली छात्र दक्ष मलिक ने NASA के प्रोग्राम के माध्यम से एक एस्टरॉयड की खोज की है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 फरवरी 2025 21:03 IST
ख़ास बातें
  • नोएडा के 14 वर्षीय दक्ष मलिक ने एक एस्टरॉयड की खोज कर डाली।
  • यह खोज नासा के एक स्टूडेंट प्रोजेक्ट के तहत की है।
  • इस एस्टरॉयड को 2023 OG40 के रूप में पहचाना गया है।

14 वर्षीय स्कूली छात्र दक्ष मलिक ने NASA के प्रोग्राम के माध्यम से एक एस्टरॉयड की खोज की है।

अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत से एक 14 साल के छात्र ने कारनामा कर दिखाया है। नोएडा के 14 वर्षीय दक्ष मलिक ने एक एस्टरॉयड की खोज कर डाली है। दक्ष ने यह खोज नासा के एक स्टूडेंट प्रोजेक्ट के तहत की है। दक्ष ने मंगल और बृहस्पति के बीच मौजूद एक एस्टरॉयड खोज निकाला है जिसे अब वह खुद ही नाम भी देगा। NASA ने छात्र से सुझाव से मांगा है कि इस एस्टरॉयड का नाम क्या रखा जाए। 

नोएडा के 14 वर्षीय स्कूली छात्र दक्ष मलिक ने NASA के प्रोग्राम के माध्यम से एक एस्टरॉयड की खोज की है। अब वह इसका नाम रखने की तैयारी में है। दक्ष मलिक ने अपनी प्रारंभिक खोज को पिछले साल सब्मिट करवाया था। अब नासा ने अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि कर दी है और इसे 'मेन बेल्ट एस्टरॉयड की अनंतिम खोज' के रूप में कंफर्म कर दिया है। इस एस्टरॉयड को 2023 OG40 के रूप में पहचाना गया है। 

दक्ष मलिक की अंतरिक्ष में रुचि स्कूल के खगोल विज्ञान क्लब से शुरू हुई, जहाँ उसने स्पेस साइंस की मूल चीजें सीखीं। 2022 में स्कूल ने मलिक को अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह खोज कार्यक्रम (International Asteroid Discovery Programme (IADP) में शामिल होने का मौका दिया। प्रोग्राम के तहत हिस्सा लेने वाले छात्रों को नए एस्टरॉयड की खोज करने और उनके नाम रखने की अनुमति दी गई।

दक्ष ने मीडिया को दिए बयान में कहा, 'उसने सोचा कि यह बहुत अच्छा होगा अगर वह वास्तव में एक क्षुद्रग्रह की खोज करे और उसका नाम रख पाए। हालांकि उसे पहले प्रयास में परिणाम नहीं मिले, लेकिन इससे उसे एक झलक मिली कि नासा के वैज्ञानिक अंतरिक्ष में वस्तुओं की पहचान कैसे करते हैं।' दक्ष ने अपनी रुचि को कम नहीं होने दिया और खोज जारी रखी। उसके दृढ़ संकल्प का फल उसे तब मिला जब नासा ने उसकी छह प्रारंभिक खोजों में से एक की एस्टरॉयड के रूप में पुष्टि की।
Advertisement

दक्ष मलिक भारत के उन 6 छात्रों में से हैं जिन्होंने ऐसी कोई खोज की है। नाम रखने का जहां तक सवाल है, दक्ष ने बताया कि अभी वह विचार-मंथन कर रहे हैं। उनके दिमाग में मजाक के रूप में Countdown' या 'T-minus' जैसे नाम आ रहे हैं, लेकिन अगर दिशा निर्देश इसकी इजाजत नहीं देते हैं तो वह ग्रीक पौराणिक कथाओं से प्रेरित एक नाम इस एस्टरॉयड के लिए चुन सकते हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.