भारतीय सेना में Iron Man की तरह उड़ेंगे सैनिक! आर्मी कर रही जेटपैक सूट खरीदने की तैयारी

ये जेटपैक सूट 1000hp पावर पैदा कर सकते हैं। साथ ही इन्हें जेट फ्यूल से भी चलाया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 जनवरी 2023 15:57 IST
ख़ास बातें
  • इंडियन आर्मी में जेटपैक सूट लाने की तैयारी की जा रही है।
  • यह 10 से 15 मीटर ऊंचाई तक हवा में उड़ सकने के लिए खरीदे जाएंगे।
  • इंडियन आर्मी की ओर से 130 ड्रोन भी खरीदने जाने की बात आई सामने।

जेटपैक सूट गैस टर्बाइन इंजन पर चलते हैं। जो कि 10 से 15 मीटर तक की ऊंचाई पर हवा में उड़ सकेंगे।

Photo Credit: Flickr

भारतीय सेना में जल्द ही जवानों को एक ऐसा सूट उपलब्ध करवाए जाने की तैयारी की जा रही है जिससे वे लड़ाई के दौरान हवा में भी उड़ सकेंगे। जी हां, खबर है कि इंडियन आर्मी में जेटपैक सूट लाने की तैयारी की जा रही है। फिल्म Iron Man की तरह ही अब सेना के जवानों के लिए ऐसे सूट खरीदे जाएँगे जिन्हें पहनकर वे हवा में उड़ते हुए लड़ाई कर सकेंगे। Jetpack Suit ऐसा सूट होता है जिसको पहनने के बाद इंसान जेट की तरह उड़ने लगता है। इसके बांहों में भी दिशा कंट्रोल करने के लिए इंजन लगे होते हैं। यह 10 से 15 मीटर ऊंचाई तक हवा में उड़ सकने के लिए खरीदे जाएंगे। 

Jetpack Suit को अब तक आपने भले ही फिल्मों में देखा हो, लेकिन अब यह हकीकत बन चुका है और इसे भारतीय सेना में जल्द ही शामिल करने की तैयारी हो रही है। PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन आर्मी की ओर से 130 ड्रोन और कुछ जेटपैक सूट खरीदने की बात सामने आई है। इसके जरिए सेना की निगरानी करने की क्षमता और बॉर्डर पर अधिक सक्रिय रूप से सैनिकों की तैनाती करने में मदद मिलेगी। ड्रोन्स को ग्राउंड पर लगे टीथर स्टेशन के जरिए कनेक्ट किया जाएगा जिससे ये लम्बे समय तक ऐसी दूरी तक निगरानी कर पाएंगे जहां तक साधारण मनुष्य की आंख नहीं देख पाती है। 

साथ ही सेना में जेटपैक सूट भी शामिल करने की बात कही गई है। इनकी कीमत लगभग 3 से 4 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है। अभी तक सेना की ओर से इस बात खुलासा नहीं किया गया है कि सूटों को किस कीमत पर खरीदा जाएगा। ये सूट गैस टर्बाइन इंजन पर चलते हैं। जो कि 10 से 15 मीटर तक की ऊंचाई पर हवा में उड़ सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सेना ऐसे 48 सूट खरीदने का प्लान कर रही है। प्रत्येक सूट में 5 गैस टर्बाइन इंजन होने की बात कही जाती है। 

ये जेटपैक सूट 1000hp पावर पैदा कर सकते हैं। साथ ही इन्हें जेट फ्यूल से भी चलाया जा सकता है। हाथों पर भी इंजन वाली बांहें इनमें लगी होती हैं जिससे कि इसे चलाने वाला इसे दिशा दे सकता है। सेना की ओर से कहा गया है कि जेटपैक सूट का वजन 40kg से कम होना चाहिए और इसकी क्षमता इतनी हो कि ये अपने से दोगुना यानि कि लगभग 80kg तक वजन वाले सैनिक को हवा में उड़ा सकें। साथ ही आर्मी की ओर से कहा गया है कि बनाने वाली कंपनी को ये भी ध्यान रखना होगा कि सूट 60 फीसदी तक भारत में ही बना हो। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jetpack Suit, indian army, drone, Indian Armed Forces

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.