भारत में कोरोना की बिना सुई वाली वैक्‍सीन को मंजूरी, आज शाम से Co-WIN पर कराएं बुक, जानें सभी डिटेल

Bharat Biotech nasal vaccine : भारत बायोटेक की इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन (Bharat Biotech nasal vaccine) की सबसे बड़ी खासियत है कि यह बिना सुई वाली वैक्‍सीन है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2022 12:04 IST
ख़ास बातें
  • इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन को भारत बायोटेक ने तैयार किया है
  • 18 साल से ऊपर के लोग लगवा सकेंगे
  • इसे बूस्‍टर डोज के रूप में लगवाया जा सकेगा

बिना सुई वाली यह वैक्‍सीन प्राइवेट केंद्रों पर उपलब्ध होगी। आज शाम इसे को-विन (Co-WIN) प्लेटफॉर्म पर पेश किया जाएगा।

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

चीन में कोरोना से मचे हाहाकार ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। तमाम देशों की सरकारें अलर्ट हो गई हैं। भारत सरकार भी तेजी से कदम उठा रही है। रिपोर्टों के अनुसार, देश के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक नई कोविड वैक्‍सीन को बूस्‍टर डोज के रूप में शामिल करने को मंजूरी दे दी है। भारत बायोटेक की इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन (Bharat Biotech nasal vaccine) की सबसे बड़ी खासियत है कि यह बिना सुई वाली वैक्‍सीन है। हम आपको इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी देने जा रहे हैं। 

पीटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन को भारत बायोटेक ने तैयार किया है। इसे 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए बूस्टर डोज के रूप में वैक्‍सीनेशन प्रोग्राम में शामिल करने की मंजूरी दी गई है। बताया जा रहा है कि बिना सुई वाली यह वैक्‍सीन प्राइवेट केंद्रों पर उपलब्ध होगी। आज शाम इसे को-विन (Co-WIN) प्लेटफॉर्म पर पेश किया जाएगा।
 
 
नेजल वैक्‍सीन BBV154 को नवंबर में ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की मंजूरी मिली थी। इसे 18 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए आपातकालीन स्थिति में विषम बूस्टर खुराक के रूप में इस्‍तेमाल करने की मंजूरी दी गई थी।   भारत बायोटेक का कहना है कि यह वैक्‍सीन कई तरीके से फायदेमंद है। इसे इस्‍तेमाल करना आसान है, क्‍योंकि इसे लगाने के लिए ट्रेंड हेल्‍थवर्कर्स की जरूरत नहीं है। 
Advertisement

वैक्सीन की कीमत के बारे में अभी जानकारी नहीं है। माना जा रहा है कि को-विन प्‍लेटफॉर्म पर पेश होने के साथ ही वैक्‍सीन की कीमत सामने आ सकती है। 

वहीं, पड़ोसी देश चीन में कोरोना से हालात बदतर हो गए हैं। चीन में कोविड का जो वैरिएंट कहर बरपा रहा है, उसका नाम BF.7 बताया जाता है। यह BA.5 का एक सबवेरिएंट, जो ओमिक्रॉन के सबसे व्यापक रूप से फैलने वाले सब वैरिएंट में से एक है। नए वैरिएंट के कहर से चीन में हजारों की संख्‍या में लोग जान गंवा रहे हैं। विशेषज्ञों का दावा है कि अगले 90 दिनों में चीन की 60 फीसदी आबादी और पृथ्‍वी की 10 फीसदी आबादी कोरोना संक्रमित हो सकती है। 
Advertisement

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, चीन में कोविड का मौजूदा प्रकोप 27 अक्‍टूबर से शुरू हुआ। ग्‍लोबल टाइम्‍स ने 10 नवंबर को इस बारे में जानकारी दी। चीनी सरकार ने नियमों को और सख्‍त किया, लेकिन मामले बढ़ते चले गए और अब हालात बेकाबू हैं। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  5. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.