Beaver Moon: 5 नवंबर को आसमान में खिलेगा 'बीवर मून', क्यों खास है चांद का यह रूप, जानें

इस दिन चांद अन्य दिनों के मुकाबले 14 प्रतिशत ज्यादा बड़ा दिखाई देगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 नवंबर 2025 17:27 IST
ख़ास बातें
  • यह अन्य पूर्णिमा के मुकाबले 30% ज्यादा चमकदार दिखाई देगा।
  • इसी समय उत्तरी अमेरिका में ठंड और बर्फबारी शुरू हो जाती है।
  • इस दिन चांद पृथ्वी से महज 3,57,000 किलोमीटर की दूरी पर होगा।

5 नवंबर की पूर्णिमा का चांद 2025 का सबसे नजदीकी सुपरमून होने वाला है।

Photo Credit: Forbes

Beaver Moon: 5 नवंबर की शाम आसमान में सुपरमून दिखाई देगा। यह अन्य सुपरमून से कुछ हटकर होगा। इस दिन चांद अन्य दिनों के मुकाबले 14 प्रतिशत ज्यादा बड़ा दिखाई देगा। यह अन्य पूर्णिमा के मुकाबले 30% ज्यादा चमकदार दिखाई देगा। इसके पीछे की वजह है चांद और पृथ्वी के बीच की दूरी जो इस दिन काफी कम हो जाती है। कैसे रूप लेती है यह खगोलीय घटना, आइए विस्तार से जानते हैं। 

क्या है बीवर मून 
अंतरिक्ष में पृथ्वी का सबसे नजदीकी साथी 5 नवंबर को कहीं ज्यादा बड़ा और नजदीक दिखाई देने वाला है। यह 2025 का सबसे नजदीकी सुपरमून होने वाला है। इसे बीवर मून भी कहते हैं। इसका ऐसा नाम क्यों पड़ा है, इसके पीछे की वजह भी जान लेते हैं। दरअसल, नवंबर में उत्तरी अमेरिका में बीवर यानी ऊदबिलाव आने वाले ठंडे महीनों के लिए अपने बिल तैयार करते हैं। इस समय वे अपने लिए खाना इकट्ठा करते हैं और उसे अपने बिलों में भर लेते हैं। बीवर के लिए भोजन इकट्ठा करने का यह आखिरी मौका होता है। क्योंकि इसके बाद वहां ठंड बढ़ जाती है। इसलिए बीवर मून का वहां खास महत्व हो जाता है। 

कैसे दिखता है बीवर सुपरमून
इसे "फ्रॉस्ट मून" और "डियर रटिंग मून" भी कहा जाता है। इसी समय उत्तरी अमेरिका, खासकर उत्तरपूर्वी क्षेत्र में ठंड और बर्फबारी शुरू हो जाती है। कल यह शानदार नजारा आसमान में दिखाई देने वाला है। चांद की पृथ्वी के चारों ओर घूमने की कक्षा, जिसे ऑर्बिट भी कहते हैं, पूरी तरह गोल नहीं होती। यह अंडाकार होती है। इसी वजह से कभी-कभी चांद पृथ्वी के काफी करीब आ जाता है और कई बार दूर चला जाता है। चांद जब अपने सबसे नजदीकी बिंदु पर होता है तो ज्यादा बड़ा दिखाई देता है जिसे सुपरमून कह देते हैं। कल दिखाई देने वाला चांद पृथ्वी से महज 3,57,000 किलोमीटर की दूरी पर रहेगा जो पूरे साल में सबसे कम दूरी है।

कितने बजे दिखेगा बीवर सुपरमून
खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार, 5 नवंबर की शाम के समय बीवर मून दिखाई देगा। यानी चांद इस वक्त अपने पूरे शबाब पर होगा। भारत में यह शाम को 6.30 बजे के करीब देखा जा सकेगा। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि आसमान साफ हो, और इसमें बादल या धुंध वगैरह न फैली हो। इसे आसानी से नंगी आंखों से देखा जा सकेगा। तो तैयार हो जाइए इस अद्भुत खगोलीय घटना के लिए, और चांद का एक खास रूप देखने के लिए। और अधिक अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  2. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  6. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  7. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  8. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  9. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  10. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.