Artemis II: चांद मिशन में क्या खाएंगे एस्ट्रोनॉट? फ्रिज नहीं, ताजा खाना नहीं... NASA ने बताया पूरा सिस्टम

Artemis II मिशन में एस्ट्रोनॉट्स के लिए खास तरह का खाना तैयार किया गया है, जिसमें ना फ्रिज है और ना ही ताजा फूड शामिल है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2026 16:14 IST
ख़ास बातें
  • Artemis II में ताजा खाना नहीं, सिर्फ शेल्फ-स्टेबल खाना शामिल
  • माइक्रोग्रैविटी में छोटे कण से बचने के लिए खास डिजाइन
  • एस्ट्रोनॉट्स अपनी पसंद के हिसाब से मेन्यू चुन सकते हैं

Artemis II मिशन में इस्तेमाल होने वाला खास स्पेस फूड सिस्टम

Photo Credit: NASA

NASA के Artemis II मिशन को लेकर जहां एक तरफ रॉकेट और टेक्नोलॉजी की चर्चा हो रही है, वहीं अब एक दिलचस्प सवाल भी सामने आया है - आखिर एस्ट्रोनॉट अंतरिक्ष में क्या खाते हैं? खास बात यह है कि Orion स्पेसक्राफ्ट में न तो फ्रिज है, न ही ताजा खाना ले जाने की सुविधा। ऐसे में पूरा फूड सिस्टम पहले से प्लान किया जाता है। NASA के मुताबिक इस मिशन में ऐसा खाना चुना गया है जो लंबे समय तक सुरक्षित रहे, कम जगह घेरे और माइक्रोग्रैविटी में आसानी से खाया जा सके। चलिए विस्तार से जानते हैं।

बिना फ्रिज और ताजा खाने के कैसे चलता है काम?

Artemis II में ताजा फूड शामिल नहीं किया गया है, क्योंकि Orion में रेफ्रिजरेशन या लेट लोडिंग की सुविधा नहीं है। इसलिए सभी फूड आइटम्स पहले से पैक किए जाते हैं और उन्हें शेल्फ-स्टेबल बनाया जाता है, ताकि पूरे मिशन के दौरान उनकी क्वालिटी बनी रहे। इसके साथ ही यह भी ध्यान रखा जाता है कि खाने से निकलकर छोटे कण स्पेसक्राफ्ट के अंदर न फैलें, क्योंकि माइक्रोग्रैविटी में यह सिस्टम के लिए खतरा बन सकते हैं।

एस्ट्रोनॉट्स का एक दिन का खाना कैसा होता है?

NASA के मुताबिक, मिशन के दौरान एस्ट्रोनॉट्स को दिन में तीन टाइम, यानी ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर खाने का मौका मिलता है। इसके अलावा हर एस्ट्रोनॉट को रोज दो फ्लेवर्ड ड्रिंक भी मिलते हैं, जिसमें कॉफी भी शामिल हो सकती है। हालांकि, खाने-पीने की मात्रा सीमित रहती है, क्योंकि स्पेसक्राफ्ट में वजन और जगह का सख्त ध्यान रखा जाता है।

खाना कैसे तैयार किया जाता है स्पेस में?

Orion स्पेसक्राफ्ट में खाना चार तरह का होता है - खाने के लिए पहले से तैयार, रीहाइड्रेटेबल, थर्मोस्टेबलाइज्ड और इर्रेडिएटे। कुछ खाने को पानी मिलाकर तैयार किया जाता है, जिसके लिए स्पेसक्राफ्ट में एक पोर्टेबल वाटर डिस्पेंसर दिया गया है। वहीं जरूरत पड़ने पर खाने को गर्म करने के लिए एक छोटा पोर्टेबल फूड वॉर्मर भी मौजूद होता है।

Advertisement

इस मिशन में एस्ट्रोनॉट्स अपना खाना खुद चुन सकते हैं। लॉन्च से पहले वे अलग-अलग फूड आइटम्स को टेस्ट करते हैं, उन्हें रेट करते हैं और फिर उसी हिसाब से उनका पर्सनल मेन्यू तैयार किया जाता है। आमतौर पर 2-3 दिन का खाना एक साथ पैक किया जाता है, ताकि मिशन के दौरान उन्हें फ्लेक्सिबिलिटी मिल सके।

Artemis II का पूरा फूड मेन्यू

Artemis II मिशन के लिए तैयार किए गए फूड मेन्यू में कुल 189 यूनिक आइटम्स शामिल हैं, जिससे एस्ट्रोनॉट्स को सीमित स्पेस में भी अच्छा वैराइटी मिल सके। इसमें 10 से ज्यादा तरह के ड्रिंक्स दिए गए हैं, जैसे कॉफी, ग्रीन टी, मैंगो-पीच स्मूदी, चॉकलेट और वनीला ब्रेकफास्ट ड्रिंक्स, लेमोनेड, ऐप्पल साइडर और कोको। खास बात यह है कि पूरे मिशन के दौरान क्रू के लिए करीब 43 कप कॉफी प्लान की गई है। स्वाद को ध्यान में रखते हुए मेन्यू में 5 तरह की हॉट सॉसेस भी शामिल की गई हैं, ताकि लंबे मिशन में खाने का स्वाद बना रहे। इसके अलावा मेपल सिरप, चॉकलेट स्प्रेड, पीनट बटर, शहद, दालचीनी और आलमंड बटर जैसे फ्लेवर ऑप्शन्स भी दिए गए हैं।

Advertisement

Artemis II के लिए तैयार किया गया फूड मेन्यू
Photo Credit: NASA

Crumb-free और आसानी से खाने वाले ऑप्शन्स को यहां प्राथमिकता दी गई है। मेन्यू में Tortillas और Wheat flat bread जैसे बेसिक आइटम्स के साथ Vegetable Quiche, Breakfast sausage, Couscous with Nuts और Mango salad शामिल हैं। वहीं, प्रोटीन और एनर्जी के लिए बादाम और काजू दिए गए हैं। मेन कोर्स में Barbecued beef brisket, Broccoli au gratin, Spicy green beans और Macaroni & cheese जैसे ऑप्शन्स हैं। मीठा खाने के मन को ध्यान में रखते हुए कूकीज, चॉकलेट, केक, पुडिंग और कैंडी-कोटेड बादाम जैसे डेजर्ट्स भी शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि मिशन के दौरान करीब 58 tortillas इस्तेमाल किए जाने का अनुमान है, जो स्पेस फूड सिस्टम का एक अहम हिस्सा हैं।

Advertisement

Apollo और ISS से कितना अलग है ये सिस्टम?

अगर पुराने मिशनों से तुलना करें तो Apollo मिशन में खाने के ऑप्शन काफी सीमित थे। बाद में Space Shuttle में थोड़ी सुविधा बढ़ी, जबकि अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर नियमित रिसप्लाई होने की वजह से कभी-कभी फ्रेश फूड भी मिल जाता है। लेकिन Artemis II एक सेल्फ-कंटेन्ड मिशन है, जहां पूरा मेन्यू पहले से तय होता है और मिशन के दौरान कोई नया सामान नहीं भेजा जा सकता।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  2. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  3. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  4. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  5. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  7. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  8. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  9. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  10. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.