पानी में डूबा मिला 12 हजार साल पुराना, 90 फीट ऊंचा पिरामिड! खोई हुई दुनिया का संकेत?

यह पिरामिड जापान के रयूक्यू आईलैंड के किनारे के पास समुद्र में 82 फीट नीचे है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2025 21:02 IST
ख़ास बातें
  • यह पिरामिड 1986 में देखा गया था।
  • यह जापान के रयूक्यू आईलैंड के किनारे के पास समुद्र में 82 फीट नीचे है।
  • इसकी लगभग 90 फीट की अनुमानित ऊंचाई है।

जलमग्न पिरामिड में नुकीले-कोण वाली सीढ़ियां बनी हैं

जापान में समुद्री तट के पास एक रहस्यमयी संरचना की खोज की गई है। यह एक 90 फीट ऊंचा पिरामिड है जो पानी में समाया हुआ है। पिरामिड के पाए जाने के बाद इतिहासकारों में चर्चा शुरू हो गई है। इस पिरामिड की खोज ने प्राचीन सभ्यताओं के बारे में हमारी समझ को चुनौती दे डाली है। खोज अब इतिहासकारों को फिर से इतिहास की किताबें लिखने के लिए बाध्य करती नजर आती है। 

यह पिरामिड 1986 में देखा गया था। यह जापान के रयूक्यू आईलैंड के किनारे के पास समुद्र में 82 फीट नीचे खड़ा है। जापान के इस रहस्यमयी जलमग्न पिरामिड में नुकीले-कोण वाली सीढ़ियां बनी हैं और इसकी लगभग 90 फीट की अनुमानित ऊंचाई है। पिरामिड ने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है। इसके आकार और संरचना को देखकर लगता है कि यह मानव निर्मित हो सकता है। लेकिन यहां पर एक और हैरान करने वाला तथ्य निकल कर आता है। 

इसके पत्थर पर जो टेस्ट किए गए हैं उनसे पता चलता है कि यह 10,000 साल से भी ज़्यादा पुराना है। यानी माना जाए कि यदि यह संरचना वास्तव में मनुष्यों द्वारा निर्मित है तो यह इस क्षेत्र के जलमग्न होने से 12,000 साल से भी ज़्यादा पहले की होगी। इस तरह से कहा जा सकता है कि यह स्मारक मिस्र के पिरामिड और स्टोनहेंज जैसे अन्य प्रसिद्ध प्राचीन स्मारकों से भी कहीं पहले का हो सकता है। 

आमतौर पर वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि इस तरह की विशाल संरचनाओं का निर्माण लगभग 12,000 साल पहले कृषि के उदय के साथ हुआ था। लेकिन अगर उस समय इंसान ऐसे विशाल सीढ़ीदार पिरामिडों का निर्माण कर रहा था तो इसके लिए इतिहास को पूरी तरह से फिर से लिखना ज़रूरी होगा। इसके साथ ही यह एक खोई हुई दुनिया की ओर इशारा कर सकता है, ठीक वैसे ही जैसे कि पौराणिक अटलांटिस (Atlantis)।
Advertisement

योनागुनी (Yonaguni) स्मारक को जापान का अटलांटिस भी कहा जाता है। लेकिन संदेहकर्ता अभी भी इस बात पर हैरानी जता रहे हैं कि क्या यह संरचना वास्तव में मानव निर्मित थी या प्राकृतिक रूप से निर्मित थी। New York Post के अनुसार, डूबे हुए पत्थर ने उस समय नई बहस छेड़ दी जब लेखक ग्राहम हैंकॉक और पुरातत्वविद् फ्लिंट डिबल के बीच जो रोगन एक्सपीरियंस (Joe Rogan Experience) के एक हालिया एपिसोड में इस जगह को लेकर बहस हुई।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  6. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  7. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  8. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  9. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  10. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.