27 इंच बड़ी स्क्रीन, 520Hz रिफ्रेश के साथ ViewSonic गेमिंग मॉनिटर हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स

गेमिंग मॉनिटर XG2737 में AMD FreeSync Premium सपोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 फरवरी 2025 20:05 IST
ख़ास बातें
  • इसमें Full HD (1920 x 1080) रिजॉल्यूशन दिया गया है
  • यह IPS पैनल का इस्तेमाल करता है
  • मोशन ब्लर और स्क्रीन टियरिंग को यह कम करता है

ViewSonic XG2737 गेमिंग मॉनिटर 27 इंच डिस्प्ले के साथ आता है।

Photo Credit: ViewSonic

ViewSonic की ओर से नया गेमिंग मॉनिटर XG2737 लॉन्च किया गया है। यह मॉनिटर 27 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें Full HD (1920 x 1080) रिजॉल्यूशन दिया गया है और 520Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि कंज्यूमर डिस्प्ले में मिलने वाला यह सबसे ज्यादा रिफ्रेश रेट वाला मॉनिटर है। इसमें 1ms ग्रे-टू-ग्रे रेस्पॉन्स टाइम दिया गया है। मॉनिटर में AMD FreeSync Premium सपोर्ट दिया गया है। यह मोशन ब्लर को कम करता है और स्क्रीन टियरिंग को भी रोकता है। यानी फास्ट पेस वाले गेम्स में यह बेहतरीन एक्सपीरियंस देने की क्षमता रखता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

ViewSonic XG2737 Gaming Monitor price

ViewSonic XG2737 गेमिंग मॉनिटर की कीमत खुलासा कंपनी की ओर से अभी तक नहीं किया गया है। जैसे ही यह मार्केट में उपलब्ध होगा, इसकी कीमत की घोषणा की जाएगी। तब तक इसके प्राइस डिटेल्स का इंतजार करना होगा। 
 

ViewSonic XG2737 Gaming Monitor specifications

ViewSonic XG2737 गेमिंग मॉनिटर 27 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें Full HD (1920 x 1080) रिजॉल्यूशन दिया गया है और 520Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह IPS पैनल का इस्तेमाल करता है। इसका पैनल 99% RGB कलर स्पेस को कवर करता है। इसमें 400 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस दी गई है। कंट्रास्ट रेश्यो 1,000:1 का दिया गया है। 

इसमें 1ms ग्रे-टू-ग्रे रेस्पॉन्स टाइम दिया गया है। मॉनिटर में AMD FreeSync Premium सपोर्ट है। मोशन ब्लर और स्क्रीन टियरिंग को यह कम करता है। कंपनी ने इसे खासतौर पर बेहतर रेस्पॉन्स टाइम चाहने वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो HDMI 2.1 पोर्ट दिए गए हैं। इसमें एक डिस्प्ले पोर्ट है, और एक USB हब दिया गया है जिसमें दो टाइप-ए पोर्ट हैं। हालांकि इसमें KVM स्विच नदारद है जो कई यूजर्स को खल सकता है। मॉनिटर में 2W के स्पीकर लगे हैं। यह 3.5mm हेडफोन जैक से लैस है। साथ में एडजस्टेबल स्टैंड दिया गया है और VESA माउंटिंग सपोर्ट है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  2. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  3. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  4. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  5. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  6. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  7. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  10. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.