Samsung T7 Shield पोर्टेबल स्टोरेज डिवाइस IP65 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Samsung T7 Shield Portable Solid State Drive शॉक रसिस्टेंट है और तीन मीटर ऊपर से गिरने के झटके को भी झेल सकता है।

विज्ञापन
जैसमीन जोस, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2022 14:27 IST
ख़ास बातें
  • 2TB स्टोरेज वेरिएंट के लिए इसकी कीमत 22,999 रुपये है
  • T7 Shield में रग्ड डिजाइन दिया गया है
  • इसे IP65 सर्टिफिकेशन भी मिला है

Samsung T7 Shield PSSD की कीमत 1TB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये है।


Samsung ने अपना लेटेस्ट एक्सटर्नल स्टोरेज डिवाइस T7 Shield Portable Solid State Drive (PSSD) लॉन्च किया है। कंपनी ने कहा कि यह यूएसबी टाइप सी पीएसएसडी है जो कि एक क्रेडिट कार्ड के साइज का डिवाइस है। यह फास्ट डाटा ट्रांसफर स्पीड देता है। डिवाइस के बारे में बताया गया है कि यह शॉक रसिस्टेंट है और तीन मीटर ऊपर से गिरने के झटके को भी झेल सकता है। इसे IP65 सर्टिफिकेशन भी मिला है। यह पीएसएसडी रग्ड डिजाइन में आता है और तीन कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है। इसे देशभर के ऑनलाइन और ऑफलाइन इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। 
Advertisement
 

Samsung T7 Shield Portable Solid State Drive price

Samsung T7 Shield PSSD की कीमत 1TB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये है और 2TB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 22,999 रुपये है। डिवाइस को सैमसंग के ऑफिशिअल ऑनलाइन और रिटेल स्टोर्स के अलावा दूसरे कन्ज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। यह तीन कलर ऑप्शन- बेज, ब्लैक और ब्लू में आता है। अमेरिका में इसके 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $143.99 (लगभग 11,040 रुपये) और 2TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $260.99 (लगभग 20,000 रुपये) है।
 

Samsung T7 Shield Portable Solid State Drive specifications

Samsung T7 Shield PSSD में 1500 एमबीपीएस की रीड स्पीड है और 1000 एमबीपीएस की राइट स्पीड है। T7 Shield में रग्ड डिजाइन दिया गया है और यह Samsung Portable SSD 1.06 और Samsung Magician Software के साथ आता है। इसकी मदद से यह बहुत कम गर्म हो पाता है। यह डिवाइस क्रॉस प्लेटफॉर्म कम्पैटिबल है और विंडोज पीसी, मैक, एंड्रॉयड स्मार्टफोन या गेम कंसोल पर भी बड़े डेटा को स्टोर करके रख सकता है। इसमें AES 256 बिट हार्डवेयर एन्क्रिप्शन है जो यूजर डेटा को सुरक्षित रखता है, जब डिवाइस खो जाता है। 

जैसा कि पहले बताया गया है, Samsung T7 Shield Portable Solid State Drive शॉक रसिस्टेंट है और तीन मीटर ऊपर से गिरने के झटके को भी झेल सकता है। इसे IP65 सर्टिफिकेशन भी मिला है जो कि धूल और पानी से बचाव की सुविधा देता है। Samsung ने Portable SSD T5 को 2017 में लॉन्च किया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.