Samsung CES 2022 में पेश करेगी ये 3 नए मॉनिटर्स, ये होंगी खासियतें...

Samsung कंपनी CES 2022 के दौरान तीन नए मॉनिटर्स को पेश करने वाली है, जिसमें Samsung Odyssey Neo 8, Smart Monitor M8 और Samsung High Resolution Monitor S8 शामिल हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 4 जनवरी 2022 14:56 IST
ख़ास बातें
  • Samsung UHD Monitor S8 डिज़ाइनर्स के लिए होगा पेश
  • Smart Monitor M8 पिछले साल लॉन्च हुए Smart Monitor M7 का सक्सेर होगा
  • Samsung Odyssey Neo 8 में मिलेगा घुमावदार डिस्प्ले
CES 2022 (कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2022) की शुरुआत कल यानी 5 जनवरी से शुरू होने जा रही है। इस दौरान विभिन्न कंपनियां नई-नई इनोवेशन्स की पेशकश करेंगी। Samsung कंपनी इस शो में तीन नए मॉनिटर्स को पेश करने वाली है, जिसमें Samsung Odyssey Neo 8, Smart Monitor M8 और UHD Monitor S8 शामिल हैं। Samsung Odyssey Neo 8 दुनिया का पहला 4K 240Hz Mini LED 1000R कर्व्ड डिस्प्ले मॉनिटर है। यह गेमिंग मॉनिटर घुमावदार डिस्प्ले के साथ आता है और शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए इसमें HDR 2000 सपोर्ट दिया गया है।

Samsung कंपनी CES 2022 के दौरान Samsung Odyssey Neo 8 कर्व्ड-स्क्रीन मॉनिटर की पेश करेगी, जो कि दुनिया का पहला 4K 240Hz Mini LED 1000R कर्व्ड डिस्प्ले मॉनिटर है। यह 32 इंच साइज़ में पेश करा जाएगा। इस मॉनिटर का डिज़ाइन Odyssey Neo G9 से मेल खाता है, जिसे पिछले साल जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था। गेमिंग के लिए नए मॉनिटर में HDR 2000 सपोर्ट दिया गया है, जिसमें यूज़र्स को बेहतरीन अधिकतम ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट रेशियो प्राप्त होगा। इसमें White exterior के साथ CoreSync लाइटिंग फीचर की गई है।

कंपनी इस दौरान Smart Monitor M8 और UHD Monitor S8 को भी पेश करेगी। स्मार्ट मॉनिटर एम8 साल 2021 में लॉन्च हुए Smart Monitor M7 का सक्सेसर होगा। एम8 में 32 इंच डिस्प्ले मिलेगा। इसमें मूवेबल मैग्नेटिक स्लिमफिट कैमरा मिलेगा और ओटीटी ऐप्स का सपोर्ट मिलेगा। यह मॉनिटर एम7 की तुलना में 75 प्रतिशत पतला होगा। मॉनिटर में फ्लैट-बैक डिज़ाइन मिलेगा, जिसके पिछले बाहरी हिस्से का रंग सफेद होगा।

सैमसंग हाई रिजॉल्यूशन मॉनिटर एस8 की बात करें, तो यह कॉन्टेंट क्रिएटर्स और डिज़ाइनर्स के लिए पेश किया जाएगा। इसमें 27 इंच व 32 इंच के मॉडल मिलेंगे, जिसके साथ VESA Display HDR 600 सपोर्ट मिलेगा। साथ ही यह एक मैट डिस्प्ले होगा।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro हो रहे 10 जून को लॉन्च, अभी जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस
  2. Redmi Turbo 5 में मिलेगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Portronics Titan 35 पावर बैंक लॉन्च, 20000mAh की बैटरी कैपेसिटी, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस
  4. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Meta का Hatch देगा ChatGPT, Claude को टक्कर! AI एजेंट लाने की तैयारी में कंपनी
  6. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  7. Amazon Mega Deal Days: स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी पर मिल रहा गजब का डिस्काउंट
  8. 14 हजार से सस्ता मिल रहा Realme X3 SuperZoom, 64MP 4 कैमरा से लैस, धांसू डील
  9. 7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Vivo का तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Turbo 5 में मिलेगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  3. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. iQOO Neo 12 में होगा सबसे धांसू डिस्प्ले! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
  5. क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी, Strategy ने दिया Bitcoin की खरीदारी का संकेत
  6. iPhone Ultra का डिजाइन हो गया लीक! सबसे अलग होगा Apple का पहला फोल्डेबल आईफोन ...
  7. Asus Dawn 7 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 16 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकता है Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, WPC डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta का Hatch देगा ChatGPT, Claude को टक्कर! AI एजेंट लाने की तैयारी में कंपनी
  10. Portronics Titan 35 पावर बैंक लॉन्च, 20000mAh की बैटरी कैपेसिटी, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.