स्पॉन्सर्ड कंटेंट

इस दिवाली गेमिंग को बनाएं और बेहतर, NVIDIA RTX 50 Series लैपटॉप पर DLSS 4.5 से पाएं 6X तक फ्रेम्स

NVIDIA DLSS 4.5 के साथ GeForce RTX 50 Series GPU वाले लैपटॉप पर 6X तक Multi Frame Generation का सपोर्ट मिलता है। इससे 4K गेमिंग में फ्रेम रेट 35% तक बढ़ सकता है। साथ ही AI और क्रिएटिव वर्कफ्लो को भी बेहतर बनाया जा सकता है।

अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2026 17:12 IST

जब DLSS 4 को मल्टी फ्रेम जनरेशन के साथ पेश किया गया था, तब इसने गेमिंग की दुनिया में एक बड़ा बदलाव किया। इसकी मदद से पहले से मौजूद हार्डवेयर पर ही गेम में ज्यादा फ्रेम्स मिल सकते थे। यानी बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए आपको नया हार्डवेयर खरीदने पर अतिरिक्त पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं थी। अब GeForce RTX 50 Series GPU से लैस लैपटॉप इस एक्सपीरियंस को और आगे ले जाते हैं। इनमें कई ऐसी टेक्नोलॉजी दी गई हैं, जो न सिर्फ गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाती हैं, बल्कि क्रिएटिव काम और AI वर्कफ्लो को भी तेज करने में मदद करती हैं।

6X Multi Frame Generation: अब तीन की जगह पांच फ्रेम्स होंगे जनरेट

DLSS 4.5 में सबसे बड़ा बदलाव Multi Frame Generation में देखने को मिलता है। DLSS 4 के साथ RTX 50 Series GPU हर एक हार्डवेयर-रेंडर्ड फ्रेम के लिए तीन एक्स्ट्रा फ्रेम जनरेट कर सकता था। वहीं, RTX 40 Series GPU पर एक एक्स्ट्रा फ्रेम जनरेट होता था। अब DLSS 4.5 के साथ RTX 50 Series GPU में मल्टी फ्रेम जनरेशन अपग्रेड होकर पांच एक्स्ट्रा फ्रेम्स जनरेट कर सकता है। इससे फ्रेम रेट को मैक्सिमम 6X तक बढ़ाया जा सकता है।

यह एक्स्ट्रा कैपेसिटी कई बार 1440p रिजॉल्यूशन पर खेलने और 4K गेमिंग का पूरा एक्सपीरियंस लेने के बीच का अंतर बन सकती है। 4X से 6X मल्टी फ्रेम जनरेशन पर जाने से Path Tracing वाले गेम्स में 4K फ्रेम रेट 35% तक बढ़ सकता है। इससे आप पाथ ट्रेसिंग से मिलने वाले रियलिस्टिक विजुअल्स का आनंद लेते हुए भी गेम को स्मूद तरीके से खेल सकते हैं। NVIDIA Reflex के साथ इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त फ्रेम्स के बावजूद रिस्पॉन्सिवनेस पर असर कम रहता है।

Dynamic Multi Frame Generation: फ्रेम रेट के लिए ऑटोमैटिक गियरबॉक्स

ज्यादा फ्रेम्स मिलना निश्चित रूप से एक अपग्रेड है। हालांकि, कई बार फ्रेम जनरेशन इतना ज्यादा हो सकता है कि आपका डिस्प्ले उन सभी फ्रेम्स को दिखा ही न पाए। वहीं, कम मल्टीप्लायर पर आने से गेम के सबसे मुश्किल सीन्स में फ्रेम रेट गिर सकता है। Dynamic Multi Frame Generation इस समस्या को ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की तरह हल करता है। इसमें आप अपनी जरूरत के हिसाब से टारगेट फ्रेम रेट सेट कर सकते हैं। यह आमतौर पर आपके डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट के मुताबिक होता है, जैसे 120Hz, 144Hz या 240Hz और इससे ज्यादा।

जब गेम का कोई सीन ज्यादा डिमांडिंग हो जाता है और रेंडर होने वाले फ्रेम्स की रफ्तार कम होने लगती है, तो यह अपने आप ज्यादा मल्टीप्लायर पर स्विच कर जाता है, ताकि आउटपुट स्थिर बना रहे। वहीं, जब गेम का लोड कम होता है, तो यह वापस कम मल्टीप्लायर पर आ जाता है। इससे फ्रेम्स बेकार नहीं जाते और GPU के रिसोर्स का भी बेहतर इस्तेमाल होता है।

Second-Generation Transformer Super Resolution: बेहतर क्वालिटी वाले फ्रेम्स

जहां मल्टी फ्रेम जनरेशन फ्रेम्स की संख्या बढ़ाने का काम करता है, वहीं डीप लर्निंग सुपर सैंपलिंग यानी DLSS विजुअल क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद करता है। शुरुआत में DLSS में कॉन्वोल्यूशनल न्यूरल नेटवर्क्स का इस्तेमाल किया जाता था। समय के साथ यह टेक्नोलॉजी बेहतर हुई और DLSS 4.5 में ट्रांसफॉर्मर मॉडल्स का इस्तेमाल किया गया है।

नया ट्रांसफॉर्मर मॉडल पुराने मॉडल के मुकाबले पांच गुना ज्यादा कंप्यूट क्षमता के साथ काम करता है और इसे काफी बड़े डेटासेट पर ट्रेन किया गया है। इसका नतीजा यह है कि क्वालिटी मोड अब नेटिव रिजॉल्यूशन जैसी विजुअल क्वालिटी के करीब पहुंचता है। वहीं, परफॉर्मेंस मोड भी हाई ग्राफिक्स सेटिंग्स के साथ 4K गेमिंग के लिए एक बेहतर विकल्प बन गया है।

इसके अलावा, तेजी से मूव करने वाले ऑब्जेक्ट्स के पीछे दिखने वाले घोस्टिंग इफेक्ट, टेढ़े-मेढ़े किनारों और शिमरिंग जैसी समस्याओं को भी कम किया गया है। Control Resonant, 007: First Light और Black Myth: Wukong जैसे गेम्स में इन सुधारों को देखा जा सकता है।

Path Tracing: गेमिंग में मिलेगा लगभग असली दुनिया जैसा एक्सपीरिएंस

बेहतर विजुअल्स और फ्रेम जनरेशन टेक्नोलॉजी के साथ अब Path Tracing का पूरा फायदा उठाया जा सकता है। पारंपरिक गेमिंग में किसी सीन की लाइटिंग पहले से तय नियमों के आधार पर होती थी। इसमें लाइट का कैमरे और आसपास के वातावरण के साथ रियल टाइम में इंटरैक्शन सीमित रहता था। Path Tracing इस अनुभव को बदल देता है। यह रियल टाइम में कैलकुलेट करता है कि लाइट किसी सीन में किस तरह मूव करती है और अलग-अलग सतहों से टकराकर किस तरह रिफ्लेक्ट होती है। इससे गेम के विजुअल्स लगभग फोटो-रियलिस्टिक दिखाई दे सकते हैं।

पहले इस तरह की हाई-क्वालिटी रेंडरिंग का इस्तेमाल मुख्य रूप से एनिमेशन स्टूडियो में किया जाता था, जहां एक सीन तैयार करने में घंटों लग सकते हैं। लेकिन GeForce RTX 50 Series GPU, DLSS 4.5, Frame Generation और RT Cores की मदद से गेम्स में भी इस तरह के विजुअल्स को रियल टाइम में रेंडर करना संभव होता है। इससे गेमिंग एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा इमर्सिव बन सकता है।

गेम बंद होने के बाद भी मिलेगा GPU का फायदा

GeForce RTX 50 Series GPU वाले लैपटॉप की खासियत सिर्फ गेमिंग तक सीमित नहीं है। DLSS में इस्तेमाल होने वाले Tensor Cores AI वर्कलोड को भी हैंडल कर सकते हैं। इसका मतलब है कि गेमिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला यही GPU लार्ज लैंगुएज मॉडल चलाने और अलग-अलग ऐप्स में AI टूल्स इस्तेमाल करने में भी मदद कर सकता है।

अगर आप वीडियो एडिटिंग करते हैं, तो AI फीचर्स की मदद से वीडियो को ऑटोमैटिक ट्रांसक्राइब करने और सबटाइटल जनरेट करने जैसे काम किए जा सकते हैं। वहीं, फोटो एडिटिंग के दौरान इमेज में नए एलिमेंट जोड़ने या कुछ ही क्लिक में अनचाहे एलिमेंट हटाने में भी AI मदद कर सकता है।

GPU की AI एक्सेलरेशन क्षमता की वजह से पहले ज्यादा समय लेने वाले कई मुश्किल काम अब कुछ ही मिनटों में पूरे किए जा सकते हैं। इससे आपका समय बचता है और एक ही डिवाइस पर गेमिंग, क्रिएटिव काम और AI से जुड़े काम किए जा सकते हैं।

इस दिवाली करें अपग्रेड, Amazon और Flipkart पर मिल रहे ऑफर्स

आज के समय में गेमर सिर्फ गेमिंग तक सीमित नहीं है। वह एक प्रोफेशनल क्रिएटर या AI डेवलपर भी हो सकता है। इसी वजह से गेमिंग लैपटॉप अब ऐसे ऑल-राउंड डिवाइस बन गए हैं, जो अलग-अलग तरह की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।

GeForce RTX 50 Series GPU से लैस लैपटॉप गेमिंग, कंटेंट क्रिएशन और AI वर्कफ्लो को एक ही डिवाइस पर बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने का ऑप्शन देते हैं। अगर आप नया गेमिंग लैपटॉप खरीदने या पुराने लैपटॉप को अपग्रेड करने की योजना बना रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है। फेस्टिव सीजन के दौरान Amazon और Flipkart पर भी ऐसे लैपटॉप पर कई ऑफर्स उपलब्ध हैं।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  2. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  10. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.