2 डिस्प्ले वाला Lenovo Yoga Book 9 लैपटॉप हुआ लॉन्च! जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Lenovo ने Yoga Book 9 के सपोर्ट पेज को लाइव कर दिया है। हालांकि, फिलहाल इसे आधिकारित तौर पर सेल पर उपलब्ध नहीं कराया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 फरवरी 2024 19:28 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo ने Yoga Book 9 के सपोर्ट पेज को लाइव कर दिया है
  • नोटबुक दो स्क्रीन से लैस है, जिनमें से प्रत्येक का साइज 13.3-इंच है
  • Intel Core Ultra 7 155H से लैस आता है

Photo Credit: Lenovo

Lenovo ने Yoga Book 9 (13IMU9) को लॉन्च किया है, जिसमें दो डिस्प्ले मिलते हैं। इस टैबलेट में मूल डिस्प्ले के साथ-साथ कीबोर्ड वाले पूरे हिस्से पर भी डिस्प्ले मौजूद है। लैपटॉप Intel Core Ultra 7 155H CPU से लैस आता है। इसमें 16GB LPDDR5x रैम और बिल्ट-इन SSD मिलती है। लैपटॉप में Windows 11 Home आउट-ऑफ-द-बॉक्स मिलता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Lenovo ने Yoga Book 9 के सपोर्ट पेज को लाइव कर दिया है। हालांकि, फिलहाल इसे आधिकारित तौर पर सेल पर उपलब्ध नहीं कराया गया है और न ही अभी इसकी कीमत का खुलासा किया गया है। हालांकि Notebookcheck के मुताबिक, यह एक जर्मन ई-स्टोर Cyberport पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। वेबसाइट पर Yoga Book 9 को 2,499 यूरो (करीब 2.23 लाख रुपये) में लिस्ट किया गया है। यहां उपलब्धता 7 मार्च से दिखाई गई है।

स्पेसिफिकेशन्स पर आएं, तो नोटबुक दो स्क्रीन से लैस है। इनमें से प्रत्येक का साइज 13.3-इंच और रिजॉल्यूशन 2,880 x 1,880 पिक्सल है। दोनों ही डिस्प्ले टचस्क्रीन हैं और दावा किया गया है कि DCI-P3 कलर स्पेस पूरी तरह से दिखने योग्य है। इसका पीक ब्राइटनेस 400 cd/m² (अनुमानित) और रिफ्रेश रेट 60Hz है।

इसके अलावा, इसके साथ एक इनपुट पेन भी मिलता है, जिसे मूल डिस्प्ले के साइड फ्रेम पर अटकाया जा सकता है। लैपटॉप Intel Core Ultra 7 155H से लैस आता है, जिसके साथ एक समर्पित ग्राफिक्स कार्ड मिलता है। साइबरपोर्ट पर लिस्ट किए गए वेरिएंट में 16GB रैम है, जो LPDDR5x मेमोरी है। बिल्ट-इन SSD की क्षमता 1TB है और इसे Windows 11 Home के साथ लिस्ट किया गया है।
Advertisement

इस मॉडल का वजन 1.3 किलोग्राम है और मोटाई 16mm है। इसमें 80 Wh बैटरी है और इसे 65W पावर अडेप्टर के साथ यूएसबी टाइप सी के जरिए चार्ज किया जा सकता है। इसमें Thundebolt 4 सपोर्ट के साथ कुल तीन यूएसबी टाइप सी पोर्ट हैं, जिसका मतलब है कि Yoga Book 9 को कई एक्सटर्नल स्क्रीन के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
Advertisement

इसमें 5-मेगापिक्सेल रिजॉल्यूशन वाला एक वेबकैम दिया गया है। कुल चार स्टीरियो स्पीकर हैं और वाईफाई 802.11ax और ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट भी मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.