13.3 इंच डिस्प्ले, 32GB रैम के साथ HP का नया लैपटॉप लॉन्च, जानें सबकुछ

लैपटॉप में 62Wh की बैटरी लगी है और 100W फास्ट चार्जिंग फीचर यहां दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 जून 2026 10:48 IST
ख़ास बातें
  • HP EliteBook 8 G2i 13 में कंपनी ने 13.3 इंच का डिस्प्ले दिया है।
  • यह स्क्रीन प्राइवेसी के लिए HP Sure View 6 फीचर से लैस है।
  • लैपटॉप में 62Wh की बैटरी लगी है और 100W फास्ट चार्जिंग फीचर है।

HP EliteBook 8 G2i 13 में कंपनी ने 13.3 इंच का डिस्प्ले दिया है।

Photo Credit: HP

HP ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया लैपटॉप लॉन्च किया है। कंपनी का नया EliteBook 8 G2i 13 लैपटॉप यूरोप में पेश किया गया है जिसमें 13 इंच का डिस्प्ले मिलता है। लैपटॉप में 32 जीबी की रैम है और 800 निट्स ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले पैनल लगा है। इसमें 62Wh की बैटरी लगी है। यह लैपटॉप Core Ultra 7 355 चिपसेट से लैस होकर आता है। इसके अलावा इसमें 4 कोर वाला Xe3 iGPU भी लगा है। आइए जानते हैं नए HP लैपटॉप की कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे मेँ। 

HP EliteBook 8 G2i 13 Price, Availability

HP EliteBook 8 G2i 13 को कंपनी ने यूरोपियन मार्केट में पेश किया है। लैपटॉप की कीमत 1,537 पाउंड स्टर्लिंग (लगभग 1,98,000 रुपये) से शुरू होती है जिसमें इस लैपटॉप का 16 जीबी रैम वाला वेरिएंट आता है। 32GB वेरिएंट को कंपनी ने £1,889 (लगभग 2,43,000 रुपये) में लिस्ट किया है। लैपटॉप को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 

HP EliteBook 8 G2i 13 Specifications

HP EliteBook 8 G2i 13 में कंपनी ने 13.3 इंच का डिस्प्ले दिया है। इसमें 800 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। यह 100% sRGB को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में कंपनी ने WUXGA (1920 x 1200 पिक्सल) रिजॉल्यूशन दिया है। यह एक IPS पैनल है जिसमें एंटी ग्लेयर फीचर भी दिया गया है। यह स्क्रीन प्राइवेसी के लिए HP Sure View 6 फीचर से लैस है। 

लैपटॉप में 62Wh की बैटरी लगी है और 100W फास्ट चार्जिंग फीचर यहां दिया गया है। यह लैपटॉप Intel Panther Lake Core Ultra 7 355 चिपसेट से लैस होकर आता है। इसके अलावा इसमें 4 कोर वाला Xe3 iGPU भी लगा है। जिसके साथ में कंपनी ने 32GB तक LPDDR5x-8533 MT/s रैम दी है। स्टोरेज के लिए यह 512 GB PCIe® NVMe™ M.2 SSD से लैस किया गया है। 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 का सपोर्ट है। लैपटॉप में सभी जरूरी पोर्ट्स जैसे HDMI 2.1, USB Type-A, Thunderbolt 4, USB Type-C, स्टीरियो हेडफोन जैक आदि का सपोर्ट दिया गया है। लैपटॉप के डाइमेंशन 301.8 x 214.9 x 11.8~15.5 mm हैं, और वजन 1.31 किलोग्राम है।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  3. Apple के iPhone और iPad जल्द हो सकते हैं महंगे
  4. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
  5. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  6. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  7. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  8. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
#ताज़ा ख़बरें
  1. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. 'पैसे नहीं दिए तो सब लीक...', Tata Electronics को हैकर्स की धमकी; 630GB डेटा, Apple-Tesla सीक्रेट्स खतरे में?
  3. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  5. WhatsApp पर आ रही इस फाइल से रहें सावधान, हैक हो सकता है आपका PC
  6. Realme P4x 4G 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
  8. Realme ने बढ़ाए इन 4 मॉडल्स के दाम! फोन खरीदने से पहले चेक करें प्राइस लिस्ट
  9. TecSox Moon Bluetooth ईयरबड्स लॉन्च, 30 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.