Honor MagicBook Pro 16 लैपटॉप 24GB रैम, AI फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Honor MagicBook Pro 16 आउट-ऑफ-द-बॉक्स Windows 11 चलाता है और 4 परफॉर्मेंस कोर, 8 एफिशिएंट कोर और 2 लो-पावर एफिशिएंट कोर के साथ Intel Core Ultra5 प्रोसेसर 125H पर काम करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 जून 2024 21:22 IST
ख़ास बातें
  • MagicBook Pro 16 की फ्रांस में कीमत 1,300 यूरो (करीब 1.18 लाख रुपये) है
  • इसे चीन में 9,299 युआन (करीब 1.07 लाख रुपये) में लॉन्च किया गया था
  • लैपटॉप 12 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करता है

Honor MagicBook Pro 16 को चीन में 9,299 युआन (करीब 1.07 लाख रुपये) में लॉन्च किया गया था

Photo Credit: Honor

Honor ने बुधवार, 12 जून को ग्लोबल मार्केट में Honor 200 स्मार्टफोन सीरीज के साथ MagicBook Pro 16 लैपटॉप भी लॉन्च किया। इस लैपटॉप को कंपनी ने इस साल फरवरी में MWC में पेश किया था और मार्च में इसे चीन में लॉन्च किया गया। नया लैपटॉप AI फीचर्स से लैस आता है और Intel Core Ultra 5 प्रोसेसर और Nvidia GeForce RTX 40 सीरीज GPU पर काम करता है। लैपटॉप Windows 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स चलाता है। इसमें 100 प्रतिशत DCI-P3, 100 प्रतिशत sRGB वाइड कलर गैमट और 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला डिस्प्ले मिलता है।

Honor MagicBook Pro 16 को फ्रांस में 1,299.99 यूरो (करीब 1.18 लाख रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। लैपटॉप व्हाइट और पर्पल कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। यूरोप में इसकी विभिन्न रीजन के हिसाब से अलग कीमत होगी।

तुलना के लिए बता दें कि Honor MagicBook Pro 16 को चीन में 9,299 युआन (करीब 1.07 लाख रुपये) में लॉन्च किया गया था।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो हॉनर मैजिकबुक प्रो 16 आउट-ऑफ-द-बॉक्स Windows 11 चलाता है और 4 परफॉर्मेंस कोर, 8 एफिशिएंट कोर और 2 लो-पावर एफिशिएंट कोर के साथ Intel Core Ultra5 प्रोसेसर 125H पर काम करता है। लैपटॉप का 16 इंच का डिस्प्ले 3072 x 1920 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 100 प्रतिशत DCI-P3 और 100 प्रतिशत sRGB वाइड कलर गैमट सपोर्ट के साथ आता है और 165Hz तक रिफ्रेश रेट स्पोर्ट करता है।
Advertisement

Honor का लैपटॉप GeForce RTX 40 सीरीज लैपटॉप GPU के साथ आता है। इसमें 24GB रैम और 1TB SSD मिलती है। हॉनर मैजिकबुक प्रो 16 इनोवेटिव 3D कलरिंग स्प्रे तकनीक के साथ फुल-मेटल डिजाइन से लैस है। इसका वजन सिर्फ 1.79 किलोग्राम है और मोटाई 19.9 mm है।
Advertisement

लैपटॉप दो मोड देता है - एक 65W हाई-पावर मोड, जो प्रोसेसर की पावर को मैक्सिमम करता है और एक बैलेंस परफॉर्मेंस मोड, जो 50W स्मार्ट मोड है। इसमें 75Whr बैटरी यूनिट मिलती है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 12 घंटे तक चलती है। यह स्मार्ट पिक्चर सर्च, स्मार्ट डॉक्यूमेंट समरी, टेक्स्ट कॉम्प्रिहेंशन, AI सबटाइटल और मैजिक टेक्स्ट जैसे AI फीचर्स से भरपूर है।

Honor MagicBook Pro 16 में छह स्पीकर, चार वूफर और दो ट्वीटर शामिल हैं। ऑनर का दावा है कि यह विंडोज-बेस्ड PC पर दुनिया का पहला स्पेसियल ऑडियो लैपटॉप है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

16.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

3072x1920 पिक्सल

Touchscreen

नहीं

प्रोसेसर

इंटेल कोर अल्ट्रा 7

ओएस

Windows 11

ग्राफ़िक्स

Nvidia GeForce RTX 4060
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.