Honor MagicBook Art 14 (2024) लैपटॉप 32GB रैम, 3.1K OLED 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Honor MagicBook Art 14 में 14.6 इंच का 3.1K रिजॉल्यूशन (3,120 x 2,080 पिक्सल) वाला डिस्प्ले है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 जुलाई 2024 10:10 IST
ख़ास बातें
  • लैपटॉप की बैटरी 30 मिनट के समय में 46 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।
  • इसमें 60Wh की बैटरी है।
  • लैपटॉप में Excimer UV क्योर्ड स्किन फ्रेंडली कोटिंग दी गई है।

Honor MagicBook Art 14 में 14.6 इंच का 3.1K रिजॉल्यूशन (3,120 x 2,080 पिक्सल) वाला डिस्प्ले है।

Photo Credit: Honor

Honor ने नया लैपटॉप Honor MagicBook Art 14 लॉन्च किया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, इसमें 14.6 इंच का 3.1K रिजॉल्यूशन (3,120 x 2,080 पिक्सल) वाला डिस्प्ले है। यह एक OLED टच पैनल है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। लैपटॉप वजन में 1.03 किलोग्राम का है। इसकी मोटाई 12.95mm है। लैपटॉप Intel Core Ultra 5 125H या Core Ultra 7 155H चिपसेट के साथ आता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

Honor MagicBook Art 14 price

Honor MagicBook Art 14, Core Ultra 5 125H मॉडल 16 जीबी रैम, 1TB SSD के साथ 7799 युआन (लगभग 89,800 रुपये) में आता है। जबकि Core Ultra 7 155H मॉडल 32 जीबी रैम, 1TB स्टोरेज के साथ 9499 युआन (लगभग 1,09,420 रुपये) में खरीदा जा सकता है। यह चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। सेल 26 जुलाई से शुरू होगी। इसे JD.com, Tmall, Honor Glory Mall जैसे प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकेगा। 
 

Honor MagicBook Art 14 specifications

Honor MagicBook Art 14 में 14.6 इंच का 3.1K रिजॉल्यूशन (3,120 x 2,080 पिक्सल) वाला डिस्प्ले है। यह एक OLED टच पैनल है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 3:2 है। इसमें HDR का सपोर्ट दिया गया है। पीक ब्राइटनेस 700 निट्स की है। यह आंखों की सेफ्टी के लिए Honor Oasis Eye Protection Screen के साथ आता है। साथ ही इसमें 4320Hz PWM डिमिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी है। 

लैपटॉप में Excimer UV क्योर्ड स्किन फ्रेंडली कोटिंग दी गई है। और इसमें अल्ट्रा फाइन वेल्वेट टेक्स्चर कंपनी ने दिया है। लैपटॉप वजन में 1.03 किलोग्राम का है। इसकी मोटाई 12.95mm है। लैपटॉप Intel Core Ultra 5 125H या Core Ultra 7 155H चिपसेट के साथ आता है। इसमें Intel Arc ग्राफिक्स का सपोर्ट है। यह 1TB तक SSD स्टोरेज से लैस है। लैपटॉप में 6 स्पीकर दिए गए हैं जिसके साथ DTS साउंड सपोर्ट है। 

बैटरी की बात करें तो इसमें 60Wh की बैटरी है। इसे फुल चार्ज होने में 95 मिनट का समय लगता है। कंपनी के अनुसार, लैपटॉप की बैटरी 30 मिनट के समय में 46 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। कंपनी ने कई और फीचर्स दिए हैं जिनमें डिटेच हो सकने वाला वेबकैम भी शामिल है। कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में Bluetooth 5.3, Wi-Fi 6, NFC, दो USB-C पोर्ट, एक USB-A 3.2 Gen 1 पोर्ट, HDMI 2.1, और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.60-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

3120x2080 पिक्सल

Touchscreen

हां

रैम

16 जीबी

ओएस

Windows 11

एसएसडी

1TB

ग्राफ़िक्स

इंटेल आर्क जीपीयू

वज़न

1.03 किलो
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Razr Fold vs Google Pixel 10 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 7: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट
  2. Vivo Y60 लेटेस्ट स्मार्टफोन 6500mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Huawei MatePad Pro Max 50MP कैमरा, 10400mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei MatePad Pro Max 50MP कैमरा, 10400mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Cisco निकालेगी 4 हजार कर्मचारी, AI में निवेश की तैयारी!
  3. Canon ने भारत में लॉन्च किया धांसू Canon EOS R6V कैमरा, साथ में पावर जूम लेंस भी, ऐसे करेगा फोटोग्राफी में मदद
  4. 100W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक Lenovo Legion P5 हुआ लॉन्च, 10 हजार mAh बैटरी, जानें कीमत
  5. Lenovo ThinkPad X13 Gen 7, L14 Gen 7 और L16 Gen 3 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. 18 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 10 Pro Fold, यहां हो रही जबरदस्त बचत
  7. Motorola Razr Fold vs Google Pixel 10 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 7: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट
  8. Amazon की सेल में Samsung, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट TVs को 15,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका
  9. Tesla के Model Y L की जल्द शुरू होगी भारत में डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  10. WhatsApp पर प्राइवेट चैट, कंपनी भी नहीं पढ़ेगी आपकी बातें! जानें क्या है Incognito Chat फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.