Amazon पर गेमिंग लैपटॉप पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, सेल में बंपर गिरी कीमत

HP Victus Gaming Laptop ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 68,990 रुपये में उपलब्ध है। कूपन ऑफर से 1,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2023 18:16 IST
ख़ास बातें
  • ASUS TUF Gaming F15 (2022) अमेजन पर 70,990 रुपये में लिस्ट किया गया है।
  • Dell G15 5520 Gaming Laptop अमेजन पर 72,990 रुपये में लिस्ट किया गया है।
  • MSI Sword 15 A12VF ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 1,05,990 रुपये में उपलब्ध है।

MSI Sword 15 A12VF में 40CM FHD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Amazon

Amazon Great India Festival Sale 2023 में स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप और टीवी आदि पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप कोई गेमिंग लैपटॉप लेने की तलाश कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अमेजन पर गेमिंग लैपटॉप पर कीमत में कटौती, बैंक ऑफर, कूपन ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का लाभ मिल रहा है, जिससे कीमत काफी कम हो रही है। आइए गेमिंग लैपटॉप पर मिलने वाली बेस्ट डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Amazon Great India Festival Sale 2023 पर सस्ते हुए गेमिंग लैपटॉप:


Dell G15 5520 Gaming Laptop पर ऑफर


Dell G15 5520 Gaming Laptop अमेजन पर 72,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 70,990 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में अतिरिक्त 14,650 रुपये की बचत हो सकती है।


ASUS TUF Gaming F15 (2022) पर ऑफर


ASUS TUF Gaming F15 (2022) अमेजन पर 70,990 रुपये में लिस्टेड है। बैंक ऑफर में एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 68,990 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में अतिरिक्त 14,650 रुपये की छूट मिल सकती है। हालांकि एक्सचेंज ऑफर का लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करता है।


Acer Nitro 5 पर ऑफर


Acer Nitro 5 12th Gen Intel Core i7-12650H Gaming Laptop अमेजन पर 94,990 रुपये में उपलब्ध है। बैंक ऑफर में एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 1,750 रुपये की छूट मिल सकती है। एक्सचेंज ऑफर में अतिरिक्त 14,650 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करता है


Advertisement
MSI Sword 15 A12VF पर ऑफर


MSI Sword 15 A12VF ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 1,05,990 रुपये में उपलब्ध है। बैंक ऑफर में एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे कीमत 1,00,990 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा लैपटॉप देने पर 14,650 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करता है


Advertisement
HP Victus Gaming Laptop


HP Victus Gaming Laptop ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 68,990 रुपये में उपलब्ध है। कूपन ऑफर से 1,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं SBI क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। कूपन ऑफर और बैंक ऑफर लगाने पर कीमत 65,990 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा लैपटॉप देने पर 14,650 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। 
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  2. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
  3. IND vs ZIM T20I Live Streaming: भारत-जिम्बाब्वे टी20 मैच इस चैनल पर होगा लाइव, ऐसे देख पाएंगे बिल्कुल फ्री!
  4. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
  2. 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन
  3. Redmi 17C 5G आया BIS और NBTC वेबसाइट पर नजर, जल्द होगा सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. Realme Power Days Sale: 3 हजार सस्ते मिल रहे 10000mAh बैटरी वाले Realme P4 Power 5G, Realme P4 Pro 5G जैसे फोन
  6. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8 की दुबई, यूएस, यूके, सिंगापुर, कनाडा, वियतनाम और भारत में कीमत
  7. Commonwealth Games 2026 Live Streaming: आज से शुरू भारत के मुकाबले, जानें टाइमिंग और स्ट्रीमिंग डिटेल्स, यहां देखें लाइव
  8. IND vs ZIM T20I Live Streaming: भारत-जिम्बाब्वे टी20 मैच इस चैनल पर होगा लाइव, ऐसे देख पाएंगे बिल्कुल फ्री!
  9. boAt Nirvana Eutopia 2 ANC लॉन्च, डुअल ड्राइवर्स और 3D ऑडियो के साथ आया हेडफोन, जानें कीमत
  10. ₹10 हजार में 4K प्रोजेक्टर, 130 इंच तक दिखाएगा फिल्में! TecSox Prime भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.