Asus ने पेश किया लंच बॉक्स के साइज वाला NUC 14 Essential मिनी PC, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Asus NUC 14 Essenstial की कीमत और उपलब्धता की जानकारी शेयर नहीं की गई है। कंपनी का कहना है कि विभिन्न क्षेत्रों के हिसाब से इसमें मौजूद हार्डवेयर भी अलग होंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 जनवरी 2025 19:51 IST
ख़ास बातें
  • Asus NUC 14 Essenstial में Intel Core N-सीरीज प्रोसेसर दिया गया है
  • मिनी पीसी का माप 135x115x36mm और वजन 480 ग्राम है
  • इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी शेयर नहीं की गई है

Photo Credit: Asus

Asus NUC 14 Essential को मंगलवार, 14 जनवरी को लॉन्च किया गया। यह एक कॉम्पैक्ट PC है, जो लंच बॉक्स के साइज का है। यह Apple के Mac Mini के समान है, जो अपने छोटे साइज और बेहतरीन हार्डवेयर के लिए पॉपुलर है। Asus NUC 14 Essential भी छोटे साइज में कुछ प्रभावित करने वाले हार्डवेयर लेकर आता है। इसमें Intel Core N-सीरीज प्रोसेसर दिया गया है। PC एक साथ तीन 4K डिस्प्ले को चला सकता है। इसके लिए इसमें HMDMI और डिस्प्लेपोर्ट पोर्ट्स मिलते हैं। इसके अलावा, कनेक्टिविटी ऑप्शन में Wi-Fi 6E और ब्लूटूथ 5.3 वर्जन का सपोर्ट भी है।

Asus NUC 14 Essenstial की कीमत और उपलब्धता की जानकारी शेयर नहीं की गई है। कंपनी का कहना है कि विभिन्न क्षेत्रों के हिसाब से इसमें मौजूद हार्डवेयर भी अलग होंगे। NUC 14 Essential की इस साल के अंत में चुनिंदा बाजारों में सेल शुरू होने की उम्मीद है।
Advertisement
 

Asus NUC 14 Essential Features, Specifications

Asus NUC 14 Essential एक कॉम्पैक्ट मिनी पीसी है जिसका माप 135x115x36mm और वजन 480 ग्राम है। यह 16GB DDR5-4800 रैम को सपोर्ट करता है और इसमें वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3 और 2.5G LAN पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन हैं। ऑडियो के लिए, इसमें एक Realtek ALC3251 चिपसेट शामिल है, और fTPM या TPM 2.0 चिप सिक्योरिटी का ख्याल रखते हैं।

Intel प्रोसेसर पर काम करने वाला मिनी पीसी कई कॉन्फिगरेशन में आता है, जिनमें 6W TDP के साथ N150 और N250 CPU, 15W TDP के साथ Core 3 N355 और 12W TDP के साथ N97। इनमें से N97 वेरिएंट में Intel UHD ग्राफिक्स शामिल है, जबकि अन्य मॉडलों में इंटिग्रेटिड Intel ग्राफिक्स शामिल हैं। यह डिफॉल्ट रूप से Windows 11 64-बिट के साथ आता है और Kit वर्जन Ubuntu 24.04 LTS 64-बिट और RedHat Enterprice Linux 64-बिट का सपोर्ट करता है।
Advertisement

Asus NUC 14 Essential में कई पोर्ट मिलते हैं, जिनमें दो USB 3.2 Gen2 Type-C, चार USB 3.2 Gen2 Type-A, एक USB 2.0 Type-A, HDMI 2.1 (TMDS), DisplayPort 1.4, एक 3.5mm हेडसेट जैक, RJ45 LAN, DC-IN और एक Kensington Lock पोर्ट शामिल है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  3. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  6. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  7. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  8. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  9. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.