Nokia Power Earbuds Lite और Nokia Portable Wireless Speaker लॉन्च, इन खूबियों से हैं लैस

Nokia Power Earbuds Lite सिंगल चार्ज पर 35 घंटे का ऑडियो प्लेबैक देते हैं। हालांकि, Nokia Portable Wireless Speaker का उद्देश्य संगीत से भरे कमरे का अनुभव प्रदान करना है। इस ब्लूटूथ स्पीकर का इस्तेमाल कॉन्फ्रेंस कॉल अटेंड करने के लिए भी किया जा सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 सितंबर 2020 14:25 IST
ख़ास बातें
  • Nokia Power Earbuds Lite की सेल अक्टूबर में होगी शुरू
  • Nokia Portable Wireless Speaker की सेल नवंबर से होगी शुरू
  • HMD Global ने Nokia Power Earbuds के लिए पेश किए दो नए कलर ऑप्शन

Nokia Power Earbuds Lite IPX7 रेटिंग के साथ आते हैं

Nokia Power Earbuds Lite और Nokia Portable Wireless Speaker को एसएमडी ग्लोबल द्वारा Nokia 3.4 और Nokia 2.4 स्मार्टफोन के साथ लॉन्च कर दिया गया है। नोकिया पावर ईयरबड्स लाइट, जैसे कि नाम से समझ आता है कि यह ईयरबड्स Nokia Power Earbuds के ही टोन-डाउन वर्ज़न है, जिसे पिछले साल IFA 2019 के दौरान लॉन्च किया गया था। यह ईयरबड्स सिंगल चार्ज पर 35 घंटे का ऑडियो प्लेबैक देते हैं। हालांकि, नोकिया पोर्टेबल स्पीकर का उद्देश्य संगीत से भरे कमरे का अनुभव प्रदान करना है। इस ब्लूटूथ स्पीकर का इस्तेमाल कॉन्फ्रेंस कॉल अटेंड करने के लिए भी किया जा सकता है।
 

Nokia Power Earbuds Lite, Nokia Portable Wireless Speaker price

नोकिया पावर ईयरबड्स लाइट की कीमत EUR 59.9 (लगभग 5,100 रुपये) है, जबकि Nokia Portable Wireless स्पीकर की कीमत EUR 34.9 (लगभग 3,000 रुपये) है। Nokia Power Earbuds Lite की सेल अक्टूबर से शुरू होगी, यह ईयरबड्स आपको चारकोल, फजॉर्ड और स्नो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। वहीं पोर्टेबल स्पीकर की सेल नवंबर में शुरू होगी। हालांकि, दोनों प्रोडक्ट्स की भारतीय लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
Advertisement
 

आपको बता दें, इसके अलावा एचएमडी ग्लोबल ने Nokia Power Earbuds के लिए पोलर नाइट और मिंट कलर ऑप्शन को भी पेश किया है। इससे पहले इन्हें पिछले साल चारकोल और लाइट ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया था।
 

Nokia Power Earbuds Lite specifications

नोकिया पावर ईयरबड्स लाइट 6 मिलीमीटर Graphene ड्राइवर्स और IPX7 वाटर रसिस्टेंट बिल्ड के साथ आता है, जो कि 30 मिनट तक एक मीटर गहरे पानी भी इन्हें बचाए रखता है। इन ईयरबड्स में चार्जिंग केस के साथ 600 एमएएच की बैटरी दी गई है, जबकि दोनों ही ईयरबड्स में 50-50एमएएच बैटरी मौजूद है। एचएमडी ग्लोबल का दावा है कि चार्जिंग केस सिंगल चार्ज पर 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। हालांकि, ईयरबड्स को पांच घंटे की बैटरी लाइफ के साथ रेट किया गया है। यानी कि यह कुल मिलाकर 35 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक देता है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें, तो नोकिया पावर ईयरबड्स लाइट में वायरलेस पेयरिंग के लिए ब्लूटूथ वी5.0 दिया गया है। ईयरबड्स में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी शामिल है। इसके अलावा आप इस पर म्यूज़िक को सिंगल टैप से भी कंट्रोल कर सकते हैं।

नोकिया पावर ईयरबड्स लाइट एर्गोनोमिक डिज़ाइन के साथ आते हैं, जो कि एडजस्टेबल ईयर टिप को सपोर्ट करता है। ईयर कैनल के साइज़ को देखते हुए ईयरबड्स के बॉक्स में तीन जोड़ी ईयर टिप्स दिए गए हैं। ईयरबड्स का डायमेंशन 25x23.8x23mm है, जबकि चार्जिंग केस 68x36x31mm का है।
Advertisement
 

Nokia Portable Wireless Speaker specifications

नोकिया पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर 43mm साइज़ में 3 वॉट ऑडियो ड्राइवर के साथ आया है। इस स्पीकर में 800एमएएच बैटरी दी गई है, जिसको लेकर कहा गया है कि यह सिंगल चार्ज पर चार घंटे तक की प्लेटाइम प्रदान करता है। आप ट्रू स्टीरियो साउंड एक्सपीरियंस के लिए दो नोकिया पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर को भी जोड़ सकते हैं।

एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर में ब्लूटूथ वी5.0 दिया है। इसके अलावा इसमें माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल है। यह सर्कुलर डिज़ाइन के साथ आता है, जिसके टॉप पर जालीदार कवरेज दी गई है। वहीं इसे दीवार पर आसानी से लटकाने के लिए एक फंदा भी दिया गया है। 86x86x50mm स्पीकर का वज़र 164 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.