Ford का यह इलेक्ट्रिक ट्रक 3 दिन से ज्यादा समय तक घर में दे सकता है बिजली सप्लाई!

Ford अपने Ford F-150 Lightning इलेक्ट्रिक पिक-अप ट्रक में घरों के लिए पावर बैकअप फीचर देने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 फरवरी 2022 20:15 IST
ख़ास बातें
  • बाई-डायरेक्शनल पावर सप्लाई फीचर का इस्तेमाल कर रही हैं कार कंपनियां।
  • बिजली चली जाने पर ट्रक से अपने आप ही शरू हो जाता है पावर बैकअप।
  • अमेरिका में जल्द होने वाली है इस टेक्नोलॉजी की शुरुआत।

Ford F-150 Lightning इलेक्ट्रिक पिक-अप ट्रक 72 से भी अधिक घंटों तक घर को दे सकता है बैकअप पावर।

घरों में बिजली चली जाने पर लोग इनवर्टर या जेनरेटर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन अब यही काम आपका इलेक्ट्रिक व्हीकल करने वाला है। Ford ने इसकी शुरुआत कर दी है और जल्द ही यह अपने Ford F-150 Lightning पिक-अप ट्रक में इस सुविधा को मुहैया करवाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए अमेरिका की सोलर पावर कंपनी Sunrun के साथ भागीदारी भी की है। घर में आमतौर पर देखे जाने वाले इनवर्टर जहां घर की बिजली से चार्ज होते हैं उसके उलट फोर्ड का यह इलेक्ट्रिक पिक-अप ट्रक सोलर पावर से चार्ज होगा।

Gizmochina में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, Ford अपने Ford F-150 Lightning इलेक्ट्रिक पिक-अप ट्रक में घरों के लिए पावर बैकअप फीचर देने की तैयारी कर रही है। इस योजना को साकार करने के लिए कंपनी ने अमेरिका की सोलर पावर कंपनी Sunrun के साथ पार्टनरशिप की है। फोर्ड का कहना है कि F-150 Lightning पिक-अप ट्रक अपनी बैटरी कैपिसिटी के बलबूते इसकी सुविधा देगा। कंपनी के अनुसार, EV की ऑनबोर्ड बैटरी एक्सटेंडेड रेंज सिस्टम से लैस है। इसकी मदद से यह 131 kWh पावर को स्टोर कर सकती है। इसी पावर को यह 9.6 kW की आउटपुट रेंज के साथ कई दिनों तक घर में सप्लाई कर सकती है। गैसोलीन और डीजल की बजाय यह एक साफ सुथरा एनर्जी ऑप्शन है जिसके जरिए 72 से भी अधिक घंटों तक घर को रौशन रखा जा सकता है।  

Ford F-150 Lightning चार्जिंग सॉल्यूशन में एक 80 amp फोर्ड चार्ज स्टेशन प्रो और होम इंटीग्रेशन सिस्टम शामिल है जिसकी मदद से यह ट्रक पावर को स्टोर करता और ऑटोमेटिकली उसे घर में सप्लाई करता रहता है। कंपनी ने इसके बारे में कहा है, सिस्टम इस तरह काम करता है कि जब घर की बिजली चली जाती है तो फोर्ड एफ-150 लाइटनिंग अपने फोर्ड इंटेलिजेंट बैकअप पावर की मदद से अपने आप ही चालू हो जाता है। इसी तरह जब बिजली वापस आ जाती है तो यह अपने आप ही सप्लाई को बंद भी कर देता है। अमेरिका में जल्द ही इसकी शुरुआत होने वाली है। 

हाल ही में BYD ने भी छोटे साइज की इलेक्ट्रिक स्कूल बसों को लॉन्च किया है जिनमें इसी तरह की तकनीक का इस्तेमाल करने का दावा किया गया है। बीवाईडी ये टाइप-ए बसें स्कूलों को पावर बैकअप देने के लिए भी इस्तेमाल की जा सकेंगीं। हालांकि, फोर्ड का कहना है कि Ford F-150 Lightning पहला ऐसा पिक-अप ट्रक है जो बाई-डायरेक्शनल पावर सप्लाई को सपोर्ट करता है। बाई-डायरेक्शनल पावर सप्लाई की ये तकनीक अभी इंडस्ट्री में शुरुआती चरण में है। अगर यह तकनीक सफल होती है तो आने वाले समय में इसकी जबरदस्त मांग बढ़ने के आसार हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.