Tata Nano का इलेक्ट्रिक वर्जन NEO आया सामने

Electra EV ने कार को रतन टाटा, जो इलेक्ट्रा ईवी के फाउंडर भी हैं, को डिलीवर किया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 फरवरी 2022 13:01 IST
ख़ास बातें
  • Tata Nano EV Neo एक 4 सीटर कार है।
  • यह सिंगल चार्ज में 160 किलोमीटर की रेंज तक जा सकती है।
  • हाल ही में रतन टाटा ने इसमें बैठकर सवारी की है।

पुणे स्थित कंपनी Electra EV ने टाटा की पॉपुलर फोर व्हीलर टाटा नैनो का इलेक्ट्रिक वर्जन तैयार किया है।

लखटकिया कार टाटा नैनो (Tata Nano) का इलेक्ट्रिक मॉडल सामने आया है। इस नैनो ईवी मॉडल (Nano EV model) को NEO नाम दिया गया है। कार में 4 लोग सवारी कर सकते हैं और इसकी रेंज 160 किलोमीटर तक बताई जा रही है। अगर आप सोच रहें हैं कि टाटा अपनी नैनो कार का इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करने जा रही है तो ऐसा नहीं है। नैनो का इलेक्ट्रिक वर्जन पुणे की कंपनी ने मोबिलिटी सर्विस कंपनी SainikPod Sit & Go के लिए तैयार किया है।

पुणे स्थित कंपनी इलेक्ट्रा ईवी (Electra EV) ने टाटा की पॉपुलर फोर व्हीलर टाटा नैनो का इलेक्ट्रिक वर्जन तैयार किया है जो कि आम ग्राहकों के लिए नहीं है। Electra EV कंपनी, ईवी (EV) से जुड़ी सर्विसेज देती है और कंपनी ने इसे मोबिलिटी सर्विस कंपनी SainikPod Sit & Go के लिए तैयार किया है। इस कार को 72V इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर बनाया गया गया है जो कि वर्तमान में पॉपुलर Tata Nexon EV में देखने को मिलता है। यह 48V सिस्टम से कहीं ज्यादा पावरफुल साबित होता है। इसी सिस्टम की बदौलत Tata Nexon EV सिंगल चार्ज में 200 किलोमीटर की रेंज देती है और देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। 

बात अगर टाटा नैनो ईवी नियो (Tata Nano EV Neo) के फीचर्स की करें तो यह एक 4 सीटर कार है और 160 किलोमीटर की रेंज तक जा सकती है। कहा तो यह भी जा रहा है कि Tata Nexon EV की तरह यह भी 200 किलोमीटर की रेंज तक जा सकती है। कार की पिकअप स्पीड भी अच्छी बताई गई है और यह 10 सेकेंड से कम समय में जीरो से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड तक पहुंच जाती है। टाटा नैनो ईवी में लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। 

टाटा नैनो ईवी सुर्खियों में आ चुकी है क्योंकि हाल ही में रतन टाटा ने इसमें बैठकर सवारी की है। Electra EV ने कार को रतन टाटा, जो इलेक्ट्रा ईवी के फाउंडर भी हैं, को डिलीवर किया है। कार के साथ रतन टाटा की एक तस्वीर लिंक्डिन पर शेयर की गई है। टाटा नैनो को मॉडिफाई करके इलेक्ट्रिक कार में बदला गया है जिसे इलेक्ट्रोड्राइव पॉवरट्रेन सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने मॉडिफाई किया है। Electra EV  ने कार के बारे में रतन टाटा का फीडबैक लेने के लिए उन्हें यह कार डिलीवर की थी। हालांकि कई साल पहले लॉन्च हुई लखटकिया कार टाटा नैनो का प्रोडक्शन अब कंपनी बंद कर चुकी है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  2. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  3. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  2. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  3. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  4. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  5. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  6. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  7. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  8. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  9. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  10. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.