64MP कैमरा के साथ ZTE Blade V30 लॉन्च, जानें कीमत और अन्य खूबियां

ZTE Blade V30 स्मार्टफोन की कीमत MXN 5,099 (लगभग 19,099 रुपये) है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 16 जुलाई 2021 18:41 IST
ख़ास बातें
  • ZTE Blade V30 में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • ज़ेडटीई ब्लेड वी30 की बैटरी 5,000 एमएएच की है
  • फोन को मैक्सिको में किया गया है लॉन्च

इस फोन में कंपनी ने दो कलर ऑप्शन पेश किए हैं, वो हैं ब्लैक और ब्लू।

ZTE ने हाल ही में ZTE Blade A31 को बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन को रूस में लॉन्च किया था। वहीं, अब ZTE Blade V30 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है, हालांकि इस फोन को फिलहाल मैक्सिको में लॉन्च किया गया है। यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है, स्पेसिफिकेशन की बात करें... तो यह फोन एक बड़े डिस्प्ले, 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे वाले क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच वाली दमदार बैटरी से लैस है। फोन में खरीद के लिए दो कलर ऑप्शन दिए गए हैं।
 

ZTE Blade V30 price and availability

ZTE Blade V30 स्मार्टफोन की कीमत MXN 5,099 (लगभग 19,099 रुपये) है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलता है। जैसे कि हमने बताया इस फोन में कंपनी ने दो कलर ऑप्शन पेश किए हैं, वो हैं ब्लैक और ब्लू। फिलहाल, फोन की अंतररासष्ट्रीय उपलब्धता संबंधी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। फोन लॉन्चिंग की जानकारी सबसे पहले gizmochina द्वारा सार्वजनिक की गई है।
 

ZTE Blade V30 specifications and features

ज़ेडटीई ब्लेड वी30 स्मार्टफोन Android 11 आधारित MiFavor UI पर काम करता है। इसमें 6.67 इंच फुल एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। इसके अलावा फोन Unisoc T618 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के साथ बढ़ाया जा सकता है।   

फोटोग्राफी के लिए ज़ेडटीई ब्लेड वी30 स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।
Advertisement

ZTE Blade V30 फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्प में 4जी VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.