ZTE Blade A73 5G फोन 5000mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत

ZTE Blade A73 5G में 6.52 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 अगस्त 2023 12:33 IST
ख़ास बातें
  • ZTE Blade A73 5G में 6.52 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है।
  • यह एंड्रॉयड 13 OS के साथ आता है।
  • डिवाइस 5000mAh बैटरी दी गई है।

ZTE Blade A73 5G में 6.52 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: ZTE

ZTE की ओर से Blade A73 5G लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे मलेशिया में पेश किया है। यह Blade A72 5G का सक्सेसर है जिसे कंपनी ने जून 2022 में लॉन्च किया गया था। ZTE Blade A73 5G में एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसमें 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में बड़ी बैटरी दी गई है। फोन में Unisoc T760 चिपसेट दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 13 पर चलता है। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं। 
 

ZTE Blade A73 5G price and availability

ZTE Blade A73 5G की कीमत MYR 749 (लगभग 13 हजार रुपये) है। फोन को सिंगल कलर ग्रे में लॉन्च किया गया है। यह अन्य मार्केट्स में कब दस्तक देगा, अभी इस बारे में कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। 
 

ZTE Blade A73 5G specifications

ZTE Blade A73 5G में 6.52 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। फोन में एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला पैनल है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह एंड्रॉयड 13 OS के साथ आता है। फोन में 4 जीबी रैम दी गई है। यह 4 जीबी एक्सपेंडेबल रैम को भी सपोर्ट करता है। इसमें 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। डिवाइस में 5000mAh बैटरी दी गई है। प्रोसेसिंग के लिए Unisoc T760 चिपसेट इसमें मिलता है। 

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें फोन में रियर में 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। यह इसका मेन कैमरा है। साथ में 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। जिसके साथ में एलईडी फ्लैश भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम, 5जी, WI-FI 802.11ac, Bluetooth 5.2, GPS, NFC, USB-C पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 13
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17 4G लॉन्च होगा 50MP दो कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ! फुल स्पेसिफिकेशंस लीक
  2. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. E20 पेट्रोल के खिलाफ शुरू हुआ नया ऑनलाइन कैंपेन, आखिर कौन है E20 जनता पार्टी?
  2. OnePlus 16 हो सकता है अक्टूबर में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हो गया खुलासा
  3. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  4. सरकार हुई सख्त, अब देश का टेलीकॉम डाटा नहीं जाएगा विदेशों में, घरेलू डेटा सेंटर में करना होगा स्टोर
  5. Paper Leak को क्या Fix कर पाएंगे Infosys और Aadhaar प्रोजेक्ट से जुड़े नंदन नीलेकणी? Exam Task Force की कमान संंभालेंगे
  6. 10001mAh बैटरी वाले Realme स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, ऐसे मिलेगी बेस्ट डील
  7. एक Powerbank में 3 काम! Stuffcool Omni Pro एक साथ चार्ज करेगा फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स
  8. ट्रेन की गंदी चादरों पर AI का पहरा, IRCTC का सिस्टम सेकेंडों में ढूंढ़ेगा दाग
  9. उंगली के नाखून जितना फैन आया, जानें कहां होगा इस्तेमाल और कितना करेगा ठंडा
  10. iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power: जानें कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.