3,000mAh बैटरी वाला सस्ता ZTE Blade A31 फोन लॉन्च, जानें कीमत

नए ZTE Blade A31 की कीमत RUB 7,490 (लगभग 7,500 रुपये) है, जिसमें फोन का 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलता है। इस फोन में ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन दिया गया है, जबकि बैक पर आपको टेक्सचर पैनल मिलेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 13 जुलाई 2021 12:00 IST
ख़ास बातें
  • ZTE Blade A31 में मौजूद है सिंगल रियर कैमरा सेटअप
  • ज़ेडटीई ब्लेड ए31 में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है
  • फोन को रूस में किया गया है लॉन्च

ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में आता है ZTE Blade A31 स्मार्टफोन

ZTE Blade A31 बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन को रूस में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन 3,000 एमएएच बैटरी और Android 11 (Go Edition) के साथ आया है। इसके अलावा, ज़ेडटीई ब्लेड ए31 स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर Unisoc SC9863A  प्रोसेसर से लैस है और इसमें 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी मौजूद है। फोन की स्टोरेज 128 जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। ज़ेडटीई ब्लेड ए31 में 5.45 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ डिस्प्ले में टॉप और बॉटम में मोटे बेजल्स मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर आयतकार कैमरा मॉड्यूल स्थित है, जबकि पावर व वॉल्यूम बटन को फोन के दाएं किनारे पर जगह दी गई है।
 

ZTE Blade A31 price, sale

नए ZTE Blade A31 की कीमत RUB 7,490 (लगभग 7,500 रुपये) है, जिसमें फोन का 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलता है। इस फोन में ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन दिया गया है, जबकि बैक पर आपको टेक्सचर पैनल मिलेगा।  
 

ZTE Blade A31 specifications

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो ज़ेडटीई ब्लेड ए31 स्मार्टफोन Android 11 (Go Edition) पर काम करता है। इसमें 5.45 इंच एचडी+ (720x1,440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले के साथ 18: 9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। इसके अलावा फोन Unisoc SC9863A प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के साथ 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।   

फोटोग्राफी के लिए ज़ेडटीई ब्लेड ए31 स्मार्टफोन में सिंगल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने इस फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।
Advertisement

ZTE Blade A31 फोन की बैटरी 3,000 एमएएच की है और इसमें इंटेलिजेंस पावर-सेविंग मोड भी दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्प में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, एनएफसी, डुअल-सिम (नैनो) स्लॉट, जीपीएस, ग्लोनास, 4जी एलटीई, ब्लूटूथ वी4.2,  2.4GHz, वाई-फाई आदि शामिल है। फोन का डायमेंशन 140x71x8.9mm और भार 166 ग्राम है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

यूनीसॉक एससी9863ए

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11 (Go Edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.