ZTE Axon Pad 5G: दो 5G सिम वाला टैबलेट Snapdragon 8 Plus Gen 1 के साथ लॉन्च!

ZTE ने चीन में एक इवेंट के दौरान Axon 50 Ultra फ्लैगशिप फोन के साथ Axon Pad 5G टैबलेट को भी पेश किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2023 11:05 IST
ख़ास बातें
  • ZTE ने चीन में एक इवेंट के दौरान Axon Pad 5G टैबलेट को लॉन्च किया है।
  • ZTE Axon Pad 5G में 12.1 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • ZTE Axon Pad 5G में 10,000mAh की बैटरी दी गई है।

ZTE Axon Pad 5G में 12.1 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Weibo/ZTE

ZTE ने चीन में एक इवेंट के दौरान Axon 50 Ultra फ्लैगशिप फोन को लॉन्च किया है। इसी इवेंट में कंपनी ने Axon Pad 5G टैबलेट को भी पेश किया। यह पहला टैबलेट है जो कि Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट से लैस है। यहां हम आपको Axon Pad 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

ZTE Axon Pad 5G की उपलब्धता और कलर ऑप्शन


फिलहाल ZTE ने Axon Pad 5G की RAM और स्टोरेज वेरिएंट का खुलासा नहीं किया है। वर्तमान में ZTE Axon Pad सिर्फ सरकार और कॉर्पोरेट सस्थाओं  के लिए खरीद के लिए उपलब्ध है। टैबलेट का कोई वर्जन नहीं है जो वर्तमान में निजी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह टैबलेट ब्लैक और ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।


ZTE Axon Pad 5G के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


ZTE Axon Pad 5G में 12.1 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2560 x 1600 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह टैबलेट एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MyOS 13 के साथ आता है। ZTE का यह टैबलेट Snapdragon 8 Plus Gen 1 प्रोसेसर से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें LDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। Axon Pad 5G में 10,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो जेडटीई के डिवाइस के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ सिंगल कैमरा दिया गया है। हालांकि, वर्तमान में टैबलेट के फ्रंट और रियर कैमरा के मेगापिक्सल की जानकारी नहीं है। यह पहला टैबलेट है जो कि ड्यूल 5जी सिम का सपोर्ट करता है। इस टैबलेट में यूजर्स आसानी से वर्क और लाइफ प्रोफाइल की बीच स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा यह टैबलेट ZTE डिवाइस से आसान कनेक्टिविटी प्रदान करता है। यह टैबलेट सिक्योरिटी वाली चिप से लैस होकर आता है। यह टैबलेट स्टाइलस और ZTE की स्मार्ट मैग्नेटिक कीबोर्ड जैसी एक्सेसरीज का सपोर्ट करता है। इस टैबलेट की मोटाई 6.5mm और वजन 605 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  2. Flipkart Freedom sale vs Amazon Great Freedom Sale अगस्त में इस दिन से : सेल डेट, कार्ड डिस्काउंट से लेकर जाने
  3. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  4. ₹47 हजार से ज्यादा सस्ता हुआ Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कैसे होगा फायदा
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹47 हजार से ज्यादा सस्ता हुआ Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कैसे होगा फायदा
  2. 5G का भारत में तेजी से विस्तार, 99% जिलों में पहुंचा हाई स्पीड नेटवर्क, गांवों में लगे 24 हजार मोबाइल टावर
  3. Flipkart Freedom sale vs Amazon Great Freedom Sale अगस्त में इस दिन से : सेल डेट, कार्ड डिस्काउंट से लेकर जानें सब कुछ
  4. Vivo T5e vs Realme C100x vs Samsung Galaxy F70e 5G: ₹15000 में कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. भारत में तेजी से बढ़ सकता है EVs का मार्केट, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की होगी बड़ी हिस्सेदारी
  6. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  7. Oppo A7 Pro Max में होगी 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  8. वॉलेट में एल्यूमिनियम फॉयल लपेटकर चोरी होने से बच जाएंगे पैसे? जानें कैसे काम करती है यह वायरल ट्रिक
  9. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7500 Turbo होगा चिपसेट!
  10. Redmi 17 4G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ गजब होंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.