ZTE Axon 60 Ultra फोन 6000mAh बैटरी, 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें डिटेल

ZTE Axon 60 Ultra में 6.78 इंच 1.5k 120Hz OLED डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2024 10:39 IST
ख़ास बातें
  • फोन में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट है।
  • फोन में 8 बिल्ट इन 5G एंटिना दिए गए हैं।
  • फोन 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है।

ZTE Axon 60 Ultra में 6.78 इंच 1.5k 120Hz OLED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: X/@SujanTharu66

ZTE ने अपना फ्लैगशिप फोन Axon 60 Ultra लॉन्च कर दिया है। यह इससे पहले आए Axon 50 Ultra का सक्सेसर है। जैसा कि पुराने मॉडल में कनेक्टिविटी फीचर था, यह नया स्मार्टफोन भी सैटेलाइट कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। ZTE Axon 60 Ultra में 6.78 इंच 1.5k 120Hz OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 452 ppi पिक्सल डेंसिटी है। फोन में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट है और 6000mAh की बड़ी बैटरी मौजूद है। आइए जानते हैं इस डिवाइस के बारे में सभी डिटेल। 
 

ZTE Axon 60 Ultra price

ZTE Axon 60 Ultra की कीमत का खुलासा होना अभी बाकी है। फोन को कंपनी किन कंफिग्रेशन में लॉन्च करेगी, अभी यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है। जल्द ही इसके डिटेल्स सामने आने की संभावना है।
 

ZTE Axon 60 Ultra specifications

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.78 इंच का 1.5k डिस्प्ले है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह एक OLED पैनल है। इसमें SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी मौजूद है। डिस्प्ले में 452 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी दी गई है। फोन में Snapdragon 8 Gen 2 चिपेसट दिया गया है। जिसके साथ LPDDR5X रैम, और UFS 4.0 स्टोरेज की पेअरिंग की गई है। हालांकि रैम ऑप्शन, और स्टोरेज की जानकारी यहां नहीं दी गई है। 

खास फीचर की बात करें तो इसमें ZTE Hongyu सैटेलाइट कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी मौजूद है और यह डुअल सैटेलाइट कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। यानी इसमें बिना मोबाइल नेटवर्क के भी कॉल और मैसेज सर्विस संभव है। फोन में 8 बिल्ट इन 5G एंटिना दिए गए हैं। इसमें बिल्ट इन सिक्योरिटी चिप भी बताई गई है। 
Advertisement

कैमरा पर नजर डालें तो फोन में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल जाता है। मेन कैमरा में OIS सपोर्ट भी दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन 32 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। बैटरी की बात करें तो फोन 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। इसमें NFC सपोर्ट भी है। सेफ्टी के लिए कंपनी ने इसे डस्ट और वॉटर रसिस्टेंस वाली IP68 रेटिंग दी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  4. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  5. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  6. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  7. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  9. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  10. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.