5G सपोर्ट और 16GB रैम सपोर्ट के साथ ZTE Axon सीरीज लॉन्च, जानें कीमत

इन दोनों ही फोन में Qualcomm का फ्लैगशिप Snapdragon 888 SoC प्रोसेसर है। फोन के कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल के सेंसर लगे हुए हैं।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2021 10:04 IST
ख़ास बातें
  • दोनों ही फोन MyOS 11 पर चलते हैं जो कि Android 11 पर आधारित है
  • ZTE Axon 30 Pro 5G में दिये गये हैं कुछ कम फीचर्स
  • दोनों फोन में दिया गया है Qualcomm Snapdragon 888 जैसा दमदार प्रोसेसर

ZTE Axon 30 Ultra 5G लगभग 53,700 रुपये और ZTE Axon 30 Pro 5G लगभग 34,000 रुपये से शुरू

ZTE Axon 30 Ultra 5G और ZTE Axon 30 Pro 5G दोनों स्मार्ट फोन चीन में लॉन्च हो चुके हैं। इन दोनों ही फोन में Qualcomm का फ्लैगशिप Snapdragon 888 SoC प्रोसेसर है। फोन के कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल के सेंसर लगे हुए हैं। इन दोनों फोन में अंतर केवल इस बात का है कि इसका प्रो वेरिएंट कैमरा, बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट में थोड़ा कमतर रखा गया है। यद्दपि दोनों ही फोन में 6.67 इंच की AMOLED डिस्पले है। अल्ट्रा वेरिएंट में 144Hz का रिफ्रेश रेट है जबकि प्रो वेरिएंट में यह 120Hz है।
 

ZTE Axon 30 Ultra 5G, ZTE Axon 30 Pro 5G price, availability

ZTE Axon 30 Ultra 5G को तीन स्टोरेज कन्फिग्रेशन में लॉन्च किया गया है। इसका 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट CNY 4,698 (लगभग 53,700 रुपये) की कीमत का है। वहीं 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट CNY 4,998 (लगभग 57,100 रुपये) में आता है। सबसे ऊपर 16GB + 1TB वेरिएंट है जिसकी चीन में कीमत CNY 6,666 (लगभग 76,200 भारतीय रुपये) है। इसे ब्लैक, मिंट, व्हाइट और एक लैदर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर 19 अप्रैल से किये जा सकते हैं। इसे यूएस और कनाडा में भी सेल किया जायेगा। मगर उसके लिए कोई तारीख अभी नहीं बतायी गयी है।

ZTE Axon 30 Pro 5G को भी तीन स्टोरेज कन्फिग्रेशन में लॉन्च किया गया है। इसका सबसे निचला वर्जन है 6GB + 128GB स्टोरेज के साथ जिसकी कीमत CNY 2,998 (लगभग 34,000 रुपये) है। 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,298 (लगभग 37,500 रुपये) है। वहीं इसका टॉप मॉडल 8GB + 256GB स्टोरेज के साथ CNY 3,598 (लगभग 41,000 रुपये) की कीमत पर मिलता है। इस हेंडसेट को ब्लैक और व्हाइट ऑप्शन्स में 19 अप्रैल से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।

ZTE Axon 30 Ultra 5G Specifications

ZTE Axon 30 Ultra 5G MyOS 11 पर चलता है जो कि Android 11 पर आधारित है। इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस (1080x2400 पिक्सल) AMOLED कर्व्ड डिस्पले है जिसका एस्पेक्ट रेशो 20:9 है। डिस्पले में एडेप्टिव ब्लू लाइट फिल्टर है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट है जो कि अपने आप से ही 120HZ, 90Hz और 60Hz पर अलग अलग एप्लीकेशन्स के हिसाब से एडजस्ट हो जाता है। इसमें 300 Hz का एक टच सैम्पिलिंग रेट है जो HDR10+ को सपोर्ट करता है। Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन भी स्क्रीन को दिया गया है। भीतर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 888 SoC से लैस है। जिसके साथ ही 16GB की LPDDR5 RAM और 1TB की UFS 3.1 स्टोरेज है।

ऑप्टिक्स में ZTE Axon 30 Ultra 5G के पास क्वाड रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 64 मेगापिक्सल के तीन सेंसर हैं। इसका मुख्य 64 मेगापिक्सल सेंसर f/1.9 लेंस के साथ पेयर किया गया है। दूसरा सेंसर f/1.6 लेंस के साथ पेयर हुआ है और तीसरा सेंसर f/2.2 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है जो 120 डिग्री का फिल्ड ऑफ व्यू देता है। चौथे कैमरा में 8 मेगापिक्सल का सेंसर है जिसमें एक पैरीस्कोप लेंस लगा है। यह लेंस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS), 5x ऑप्टिकल जूम और 60x हाइब्रिड जूम देता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए है। फ्रंट कैमरा इसके होल पंच के कट-आउट में फिट किया गया है जो कि 2.6mm व्यास का है।

ZTE Axon 30 Ultra 5G में 4,600mAh की बैटरी है और 66W का Qualcomm QuickCharge 4.0+ का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। इसमें वायरलेस चार्जिंग नहीं है। कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो फोन में 5G, Wi-Fi 6E, USB टाइप-सी पोर्ट और NFC भी है। फोन का माप 161.53x72.96x8mm और भार 188 ग्राम है।

ZTE Axon 30 Pro 5G Specifications

ZTE Axon 30 Pro 5G भी इसके अल्ट्रा वेरिएंट की तरह ही है। अंतर इसकी कुछ स्पेसिफिकेशन्स में दिया गया है। यह भी MyOS 11 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस (1080x2400 पिक्सल) AMOLED डिस्पले है, लेकिन यह फ्लैट है। इसका एस्पेक्ट रेशो 20:9 है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है, 360Hz टच सैम्पलिंग है, HDR10+ का सपोर्ट भी है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 888 SoC से लैस है। जिसके साथ ही 8GB की LPDDR5 RAM और 256GB की UFS 3.1 स्टोरेज है।

कैमरा सेट-अप की बात करें तो फोन में 64 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं। इसमें Sony IMX682 64 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है। दूसरा सेंसर 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के लिए है। तीसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है और चौथा इसमें 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी है। इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो कि इसके अल्ट्रा मॉडल की तरह ही होल-पंच में 2.6mm के व्यास में सेट किया गया है।
Advertisement

ZTE Axon 30 Pro 5G में 4,200mAh बैटरी है और 55W का Qualcomm QuickCharge 4.0+ फास्ट चार्जिंग स्पोर्ट है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 5G, Wi-Fi 6E और NFC भी है। फोन का आकार 163.56x75.27x7.86mm है और भार 186 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ChatGPT बनेगा आपका बैंक अकाउंट मैनेजर! खर्चे, और बचत का रखेगा हिसाब, आए कमाल के फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones June 2026: Lava Bold N2 5G, Xiaomi 17T, Motorola Edge 70 Pro+ जैसे फोन होने जा रहे लॉन्च
  2. Xiaomi 17T फोन का प्राइस फिर लीक, 12GB रैम, 50MP ट्रिपल कैमरा समेत 4 जून को है लॉन्च!
  3. ChatGPT बनेगा आपका बैंक अकाउंट मैनेजर! खर्चे, और बचत का रखेगा हिसाब, आए कमाल के फीचर्स
  4. Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च होगा 50MP के 4 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  5. हवाई जहाज जितने बड़े 2 एस्टरॉयड आज आ रहे पृथ्वी के पास!
  6. 15 सेकेंड में कूलिंग करता है Xiaomi का नया AC, 3 हॉर्सपावर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 35 हजार सस्ता मिल रहा Nothing का ये धांसू फोन, 50MP के 3 कैमरा, सबसे गजब डील
  8. Tesla ने भारत में लॉन्च किया मॉडल Y का प्रीमियम RWD वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  9. iPhone 18 Pro चार रंगों में आएगा! लॉन्च से पहले हुआ खुलासा
  10. सबसे सस्ता! Vodafone Idea दे रही 365 दिनों तक 30GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट वाले धांसू प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.