पुराने बंद पड़े PF अकाउंट से भी मिलेगा पैसा, EPFO ने बनाया नया ई-पोर्टल, घर बैठे कर पाएंगे

EPFO देश में संगठित क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए भविष्य निधि, पेंशन और बीमा जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का संचालन करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 जुलाई 2026 16:35 IST
ख़ास बातें
  • ई-पोर्टल मेंबर की पहचान वेरिफाई करने के लिए आधार बेस्ड ऑथेंटिकेशन करता है
  • ऑथेंटिकेशन के बाद मेंबर अपने पुराने PF अकाउंट की पहचान कर सकते हैं।
  • यूजर्स मौजूदा UAN में फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

-पोर्टल मेंबर की पहचान वेरिफाई करने के लिए आधार बेस्ड ऑथेंटिकेशन का उपयोग करता है।

Photo Credit: Pexels/Nishad Vattamparambil

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) देश में संगठित क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए भविष्य निधि, पेंशन और बीमा जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का संचालन करता है। अगर आपने अपने करियर के दौरान कई बार नौकरी बदली है और आप अपने पुराने एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड (EPF) अकाउंट्स का हिसाब-किताब भूल गए हैं तो यह लेख आपके लिए है। इन फंड्स के एक्सेस लिए PF धनराशि को पुराने अकाउंट से नए ईपीएफ अकाउंट में ट्रांसफर करना पड़ता है। अगर आपके एक से ज्यादा UAN हैं तो यह रकम ट्रांसफर करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। EPFO यूजर्स की इस दिक्कत को हल करने के लिए एक नया ई-पोर्टल लॉन्च करने वाला है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

EPFO का नया ई-पोर्टल क्या करता है?
EPFO का नया पोर्टल मेंबर्स को उनके पुराने, इनऑपरेटिव EPF अकाउंट्स का पता लगाने में मदद करेगा।
इससे यूजर्स उन अकाउंट में जमा बैलेंस को उनके मौजूदा UAN में ट्रांसफर करने में मदद होती है।
इसके जरिए यूजर्स को पुराने अकाउंट में जमा बैलेंस का सेटलमेंट करने में भी मदद मिलती है।

PFO ​​ने एक डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाया है, जिससे मेंबर्स सुरक्षित तरीके से अपने इनऑपरेटिव EPF अकाउंट्स का पता लगा सकते हैं।
मेंबर अपने पुराने PF अकाउंट्स तक एक्सेस के लिए आधार का इस्तेमाल करके खुद को ऑथेंटिकेट कर सकते हैं।
मेंबर अपने पुराने अकाउंट से बैलेंस को अपने एक्टिव UAN में ट्रांसफर कर सकते हैं।
मेंबर अपने पुराने अकाउंट से बैलेंस के सेटलमेंट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

EPFO पोर्टल कैसे करता है काम
यह ई-पोर्टल मेंबर की पहचान वेरिफाई करने के लिए आधार बेस्ड ऑथेंटिकेशन का उपयोग करता है।
ऑथेंटिकेशन के बाद मेंबर अपने पुराने PF अकाउंट की पहचान कर सकते हैं।
उसके बाद अपने मौजूदा UAN में फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
मेंबर इस पोर्टल का इस्तेमाल पुराने अकाउंट को सेटल करने के लिए भी कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , EPF, How the EPFO Portal works, Inactive PF Account

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.