Xiaomi का अपकमिंग Xiaomi Matisse स्मार्टफोन Redmi K50 के रूप में हो सकता है लॉन्च

नए लॉन्च होने वाले दोनों स्मार्टफोन के मॉडल नंबर L10 और L11A हैं जबकि कोडनेम क्रमश: Matisse और Rubens बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 नवंबर 2021 10:11 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Matisse के तीन रीजनल वर्जन होंगे- चीन, ग्लोबल और भारत।
  • चीन में इसे Redmi ब्रांड के तहत बेचा जाएगा।
  • अन्य बाजारों में यह POCO ब्रांडिंग के तहत बिकेगा।

Xiaomi Rubens के पास वर्तमान में केवल चीन वेरिएंट है जिसका मॉडल नंबर 22041211AC है।

Xiaomi के दो नए स्मार्टफोन जल्द सामने आ सकते हैं। कंपनी के दोनों नए स्मार्टफोन के बारे में जानकारी बाहर आई है। पिछले दिनों के शाओमी के Xiaomi 12 और Redmi K50 स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक सामने आए थे। उन्हीं की तर्ज पर अब कंपनी के दो नए स्मार्टफोन मॉडल को लेकर लेटेस्ट जानकारी सामने आ रही है जो Xiaomiui ने दी है। जिसके अनुसार इन दोनों स्मार्टफोन के कोडनेम Matisse और Rubens बताए जा रहे हैं। 

Gizmochina में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार Xiaomiui ने इन दोनों फोन के मॉडल नम्बर भी बताए हैं। इनके मॉडल नंबर क्रमशः L10 और L11A हैं। दोनों के बारे में जानकारी MIUI कोड और IMEI डेटाबेस में मिली है। हालांकि अभी तक शाओमी की ओर इन दोनों ही फोन को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं है। न ही Xiaomi ने इन फोन को लेकर अधिकारिक पुष्टि की है। मगर फिर भी जो जानकारी अभी तक प्राप्त हुई है उसके आधार पर इन दोनों फोन के बारे में जान लेते हैं। 
Advertisement
 

Xiaomi Matisse (L10) Specifications Expected

Xiaomi Matisse के तीन रीजनल वर्जन होंगे- चीन, ग्लोबल और भारत। यह IMEI डेटाबेस में रजिस्टर्ड इसके मॉडल नंबर 21121210सी, 21121210जी, और 21121210आई पर आधारित है।

चीन में इसे Redmi ब्रांड के तहत बेचा जाएगा, जबकि अन्य बाजारों में यह POCO ब्रांडिंग के तहत बिकेगा। जैसा कि Xioami डिवाइसेज के मॉडल नंबरों के पहले चार अंक उनकी रिलीज़ के साल और महीने का संकेत देते हैं, यह फ़ोन दिसंबर 2021 में डेब्यू कर सकता है। हालाँकि, Xiaomiui का संकेत है कि Xiaomi इसे समय पर रिलीज़ नहीं कर सकेगी क्योंकि हैंडसेट का सॉफ़्टवेयर अभी भी डेवलेपमेंट में है।
Advertisement

जहां तक ​​स्पेसिफिकेशन का सवाल है, स्मार्टफोन को हाल ही में पेश किए गए MediaTek Dimensity 9000 SoC द्वारा ऑपरेटेड बताया जा रहा है। इसमें Goodix FPC इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 120Hz या 144Hz OLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है।

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इसमें पीछे की तरफ क्वाड कैमरे होंगे। सेटअप में 64MP Sony IMX686 प्राइमरी सेंसर, 13MP OmniVision OV13B10 अल्ट्रा-वाइड यूनिट, 8MP OmniVision OV08856 टेलीमैक्रो शूटर और 2MP गैलेक्सीकोर GC02M1 डेप्थ सेंसर शामिल होगा। इस फोन का एक वेरिएंट भी है जिसमें 108MP का सैमसंग ISOCELL HM2 मेन कैमरा है। हैंडसेट आधिकारिक तौर पर Redmi K50 गेमिंग या Redmi K50 गेमिंग प्रो के नाम से चीन में लॉन्च किया जा सकता है और अन्य बाजारों में POCO F4 GT के रूप में डेब्यू कर सकता है। 
Advertisement
 

Xiaomi Rubens (L11A) Specifications Expected

Xiaomi Rubens के पास वर्तमान में केवल चीन वेरिएंट है जिसका मॉडल नंबर 22041211AC है। होम कंट्री में यह Redmi ब्रांडिंग के साथ आएगा। 
Xiaomiui का कहना है कि यह डिवाइस अधिकारिक रूप से Redmi K50 Gaming Standard Edition के रूप में लॉन्च हो सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि चीनी Redmi Note 10 Pro 5G, जिसे अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में POCO X3 GT के रूप में बेचा जाता है, को शुरुआत में इसके डेवलेपमेंट फेज में Redmi K40 Gaming Standard Edition कहा जाता था।
Advertisement

Xiaomi Rubens को Dimensity 7000 चिप द्वारा ऑपरेटेड बताया जा रहा है जिसके लिए अभी तक कोई घोषणा भी नहीं की गई है। इस प्रोसेसर के बारे में अफवाह है कि यह Dimensity 9000 का टोन डाउन वर्जन है। जिसे Xiaomi Matisse में देखा जा सकता है। अभी इस हैंडसेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, सिवाय इसके कि इसमें ट्रिपल रियर कैमरे होंगे। सेटअप में 64MP का Samsung ISOCELL GW3 प्राइमरी सेंसर शामिल होगा।
अपने मॉडल नंबर के अनुसार स्मार्टफोन अप्रैल 2022 में आधिकारिक रूप से लॉन्च हो सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.