Xiaomi 17T vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बेस्ट?

Xiaomi ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Xiaomi 17T लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy A57 5G और OnePlus 15R से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जून 2026 08:17 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 17T में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500-अल्ट्रा चिपसेट है।
  • Samsung Galaxy A57 5G में Exynos 1680 प्रोसेसर मिलता है।
  • OnePlus 15R में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर आता है।

Xiaomi 17T vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R

Photo Credit: Xiaomi/Samsung/OnePlus

Xiaomi ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Xiaomi 17T लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy A57 5G और OnePlus 15R से हो रही है। Xiaomi 17T में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500-अल्ट्रा चिपसेट दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy A57 5G में Exynos 1680 प्रोसेसर मिलता है। जबकि OnePlus 15R क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर से लैस है। यहां हम आपको Xiaomi 17T, Samsung Galaxy A57 5G और OnePlus 15R के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi 17T vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R

कीमत
Xiaomi 17T के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है। जबकि Samsung Galaxy A57 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 53,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 57,999 रुपये है। वहीं OnePlus 15R के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है।

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन
Xiaomi 17T में 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2756x1268 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। वहीं Samsung Galaxy A57 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। जबकि OnePlus 15R में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1272 पिक्सल और 165Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट है।

प्रोसेसर
Xiaomi 17T में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500-अल्ट्रा चिपसेट दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy A57 5G में Exynos 1680 प्रोसेसर मिलता है। जबकि OnePlus 15R में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर आता है।

Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम
Xiaomi 17T एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi Hyper OS 3 के साथ आता है। वहीं Samsung Galaxy A57 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर काम करता है। जबकि OnePlus 15R एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 16 पर चलता है।

बैटरी बैकअप
Xiaomi 17T में 6500mAh की बैटरी मिलती है जो कि 67W हाइपरचार्ज और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Samsung Galaxy A57 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं OnePlus 15R में 7400mAh की बैटरी है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप
Xiaomi 17T के रियर में f/1.7 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का लाइट फ्यूजन कैमरा, f/3.0 अपर्चर, OIS सपोर्ट और 120x डिजिटल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/3.0 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy A57 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं OnePlus 15R के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है।

Advertisement

फ्रंट कैमरा
Xiaomi 17T में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy A57 5G में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं OnePlus 15R में सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Xiaomi 17T में 5जी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस और एनएफसी है। वहीं Samsung Galaxy A57 5G में जीपीएस, 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है। जबकि OnePlus 15R में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, 5जी, ड्यूल 4G VoLTE और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

डाइमेंशन
Xiaomi 17T की लंबाई 157.6 मिमी, चौड़ाई 75.2 मिमी, मोटाई 8.17 मिमी और वजन 200 ग्राम है। वहीं Samsung Galaxy A57 5G की लंबाई 161.5 मिमी, चौड़ाई 76.8 मिमी, मोटाई 6.9 मिमी और वजन 179 ग्राम है। जबकि OnePlus 15R की लंबाई 163.41 मिमी, चौड़ाई 77 मिमी, मोटाई 8.1 मिमी और 218 ग्राम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  2. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  5. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. OnePlus 16 May Get 200 Megapixel Primary Camera, Gaming Features
  8. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  9. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  10. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  11. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  12. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  13. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  2. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  3. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  6. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  7. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  8. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  9. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  10. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.