Xiaomi कथित तौर पर Xiaomi 17T Pro और Xiaomi 17T पर काम कर रहा है जो कि मई और जून में लॉन्च होने की उम्मीद है।
Xiaomi 15T में 5500mAh की बैटरी है।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi कथित तौर पर Xiaomi 17T Pro और Xiaomi 17T पर काम कर रहा है जो कि मई और जून में लॉन्च होने की उम्मीद है। 17T Pro और 17T के बीते साल के Xiaomi 15T और Xiaomi 15T Pro के अपग्रेड हो सकते हैं। हाल ही में Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro की कीमत से लेकर, कलर ऑप्शन, स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स का खुलासा हो गया है। 17T में 4nm ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा चिपसेट होगा, जबकि 17T Pro में कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 चिपसेट मिलेगा। आइए Xiaomi 17T सीरीज के इन दोनों फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Xiaomi 17T के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 749 (लगभग 83,000 रुपये) होगी। वहीं Xiaomi 17T Pro के 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 999 (लगभग 1,11,000 रुपये) होगी। ये दोनों ही फोन ब्लैक, ब्लू और पर्पल कलर में उपलब्ध होंगे।
डीलैब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi 17T में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक और पिक्सल डेंसिटी 460 ppi होगी। वहीं Xiaomi 17T Pro में 6.83 इंच की बड़ी 1.5K AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका 1280x2772 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz तक और पिक्सल डेंसिटी 447 ppi होगी। 17T में 4nm ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा चिपसेट होगा, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 3.4GHz होगी। वहीं 17T Pro में 3nm ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट होगा, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 4.21GHz होगी। दोनों फोन 12GB LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज से लैस हो सकते हैं।
कैमरा सेटअप की बात करें Xiaomi 17T के रियर में f/1.77 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का लाइट फ्यूजन 800 प्राइमरी कैमरा हो सकता है, जबकि 17T Pro के रियर में f/1.74 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का लाइट फ्यूजन 950 प्राइमरी कैमरा हो सकता है। वहीं दोनों फोन में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।
Xiaomi 17T सीरीज एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड हाइपरओएस 3 पर चलेगी। वहीं 17T में 6,500mAh की बैटरी होगी जो कि 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। वहीं 17T Pro में 7,000mAh की बैटरी हो सकती है जो कि 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 6E और वाई-फाई 7 का भी सपोर्ट मिल सकता है। डाइमेंशन की बात करें तो 17T की लंबाई 157.6 मिमी, चौड़ाई 75.2 मिमी, मोटाई 8.17 मिमी और वजन 200 ग्राम है। जबकि 17T Pro की लंबाई 162.2 मिमी, चौड़ाई 77.5 मिमी, मोटाई 8.25 मिमी और वजन 219 ग्राम हो सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी