Vivo Y78+ 5G Launched: 12GB रैम, 4500mAh बैटरी, 50MP डुअल कैमरा के साथ Vivo का बजट फोन लॉन्च, जानें कीमत

Vivo Y78+ 5G की चीन में कीमत 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 1599 युआन (लगभग 19,000 रुपये) बताई गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2023 18:06 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y78+ 5G में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है
  • इसमें 100% DCI-P3 कलर गेमट मौजूद है
  • फोन में Android 13 OS दिया गया है

Vivo Y78+ 5G को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है।

Photo Credit: Vivo

Vivo की ओर से Y सीरीज में लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo Y78+ 5G को लॉन्च किया गया है। हमने आपको हाल ही में बताया था कि इस सीरीज के Vivo Y78 5G को ताइवान की सर्टिफिकेशन साइट नेशनल कम्युनिकेशंस कमिशन (NCC) पर देखा गया था। अब कंपनी ने चीन में सीरीज के Vivo Y78+ 5G को पेश कर दिया है। Vivo Y78+ 5G में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले है। फोन में 4500mAh बैटरी दी गई है और इसके साथ में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी बताया गया है। इस स्मार्टफोन के बारे में सभी जरूरी डिटेल्स नीचे दिए जा रहे हैं। 
 

Vivo Y78+ 5G Price

Vivo Y78+ 5G की चीन में कीमत 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 1599 युआन (लगभग 19,000 रुपये) बताई गई है। इसका टॉप 12 जीबी रैम और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल 1999 युआन (लगभग 24,000 रुपये) में पेश किया गया है। फोन को तीन कलर्स में लॉन्च किया गया है जिसमें मून शेडो ब्लैक, वार्म सन गोल्ड और स्काई ब्लू शामिल हैं। चीन में फोन की सेल 26 अप्रैल से शुरू होगी। अन्य मार्केट्स में यह कब लॉन्च होगा, अभी इसके बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है। 
 

Vivo Y78+ 5G Specifications

Vivo Y78+ 5G में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 100% DCI-P3 कलर गेमट मौजूद है। फोन में Android 13 OS दिया गया है जिसके ऊपर OriginOS OS 3 UI की स्किन मौजूद है। इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसका मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है। यह OIS सपोर्ट के साथ आता है। साथ में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लैंस दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी के लिए फोन 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। 

वीवो वाई78 प्लस 5जी में प्रोसेसिंग की बात करें तो फोन में Snapdragon 695 चिपसेट दिया गया है। इसमें 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। डिवाइस में पावर के लिए 4,500mAh बैटरी है जिसके साथ कंपनी ने 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस की बात करें तो इसमें 5G, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.1, GPS, USB-C पोर्ट, और 3.5mm हेडफोन जैक भी देखने को मिल जाता है। इस फोन के डाइमेंशन 162.24 x 74.79 x 7.89mm और वजन 177 ग्राम है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Pebble ने लॉन्च किया AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.