Vivo Y58 5G भारत में लॉन्‍च, 50MP कैमरा, 8GB रैम, 6000mAh बैटरी, जानें प्राइस

Vivo Y58 में 6.72 इंच का LCD डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह Full HD+ रेजॉलूशन पेश करता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 जून 2024 15:58 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y58 स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • एंड्रॉयड 14 ओएस पर रन करती है डिवाइस
  • यह एक 5जी स्‍मार्टफोन है

Vivo Y58 में 50 मेगापिक्‍सल का एआई प्राइमरी कैमरा है। उसके साथ 2 एमपी का बोकेह सेंसर है।

Photo Credit: Vivo

Vivo Y58 Launched : वीवो ने भारत में एक नया 5जी स्‍मार्टफोन Vivo Y58 लॉन्‍च किया है। यह एक मिड-रेंज डिवाइस है जिसमें प्रीमियम वॉच डिजाइन और कुछ अच्‍छे स्‍पेक्‍स दिए गए हैं। Vivo Y58 में फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन मिलता है, जो 120 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर से इसे पैक किया गया है। बैटरी 6000 एमएएच है जो 44 वॉट की चार्जिंग से फुल हो जाती है। एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलने वाले इस फोन में और क्‍या खूबियां हैं, आइए जानते हैं।  
 

Vivo Y58 Price in India 

Vivo Y58 को दो कलर ऑप्‍शंस- सुंदरबंस ग्रीन और हिमालयन ब्‍लू में लाया गया है। यह सिर्फ 8GB + 128GB ऑप्‍शन में आता है, जिसकी कीमत 19,499 रुपये है। यह फोन वीवो के ऑफ‍िशियल ई-स्‍टोर से खरीदा जा सकता है। 
 

Vivo Y58 Specification, features 

Vivo Y58 में 6.72 इंच का LCD डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह Full HD+ रेजॉलूशन पेश करता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, पीक ब्राइटनैस 1,024 निट्स है। फोन में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर की ताकत है। इसके साथ एड्रिनो 613 जीपीयू मिलता है। 8GB LPDDR5X RAM इस फोन है और इंटरनल स्‍टोरेज 128GB मिलता है। 

वर्चुअल रैम एक्‍सपेंशन की मदद की रैम को और 8जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। एसडी कार्ड का विकल्‍प भी मिलता है। नए वीवो फोन का वजन 199 ग्राम है। फोन के बैक साइड में बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसे देखकर स्‍मार्टवॉच की याद आती है। 

Vivo Y58 में 50 मेगापिक्‍सल का एआई प्राइमरी कैमरा है। उसके साथ 2 एमपी का बोकेह सेंसर है। फ्रंट में 8 एमपी का कैमरा दिया गया है। यह फोन रन करता है एंड्रॉयड 14 ओएस पर, जिस पर फनटच ओएस 14 की लेयर है। 6000 एमएएच की बड़ी बैटरी से इस डिवाइस को पैक किया गया है, जो 44 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अन्‍य खूबियों के रूप में 3.5mm का ऑडियो जैक, स्‍टीरियो स्‍पीकर्स भी शामिल हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RBI ला सकता है प्लास्टिक के नोट? जानें क्या होते हैं पॉलीमर नोट और कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ Honor Win Turbo हुआ लॉन्च, 16GB रैम, 50MP कैमरा, जानें कीमत
  3. Vivo के पहले ओवर-ईयर हेडफोन लॉन्च, 75 घंटे की बैटरी, 58dB ANC फीचर से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo के पहले ओवर-ईयर हेडफोन लॉन्च, 75 घंटे की बैटरी, 58dB ANC फीचर से लैस
  2. Vivo S60, S60 Vitality Edition लेटेस्ट फोन लॉन्च हुए 7200mAh बैटरी, 16GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. 55 घंटे बैटरी, 55dB ANC फीचर के साथ Vivo TWS 5e ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Redmi Headphones Neo हुए लॉन्च 72 घंटे बैटरी, 42dB धांसू ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
  5. 27 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का धांसू फोन, 50MP डुअल कैमरा से लैस, आया धमाका ऑफर
  6. Call of Duty: Modern Warfare 4 का इंतजार खत्म! जानें रिलीज डेट, स्टोरी और सपोर्टेड डिवाइस
  7. दिल्ली में फिर हुआ AC ब्लास्ट, ओवरहीटिंग बन सकती है जानलेवा; जानें कारण और सेफ्टी टिप्स
  8. RBI ला सकता है प्लास्टिक के नोट? जानें क्या होते हैं पॉलीमर नोट और कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ Honor Win Turbo हुआ लॉन्च, 16GB रैम, 50MP कैमरा, जानें कीमत
  10. Aadhaar में ऑनलाइन कैसे बदले एड्रेस, नहीं पड़ेगी सेंटर में जाने की जरूरत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.