50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Vivo Y55 4G स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

Y55 के बैक पैनल में 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 मई 2022 10:08 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.44 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है।
  • वीवो का यह स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है।
  • इसमें 4GB एक्सटेंडेड रैम फीचर भी आता है।

Vivo Y55 4G की वियतनाम में कीमत VND 6,990,000 (लगभग 23,000 रुपये) है।

Vivo Y55 4G को वियतनाम में लॉन्च कर दिया गया है। Vivo Y55 5G से यह फोन अलग है जिसे इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था। Vivo Y55 4G को iQOO Z6 का रिब्रांडेड वर्जन माना जा रहा है जिस हाल में ही भारत में लॉन्च किया गया है। Vivo Y55 4G के स्पेसिफिकेशंस पर गौर करें तो, फोन में 6.44 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसकी पिक्सल डेंसिटी 408ppi है और स्क्रीन में 180Hz टच सैम्पिलिंग रेट दिया गया है। डिवाइस Snapdragon 680 चिपसेट से लैस है जिसके साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है। इसमें 4GB एक्सटेंडेड रैम फीचर भी आता है।
 

Vivo Y55 4G price

Vivo Y55 4G की वियतनाम में कीमत VND 6,990,000 (लगभग 23,000 रुपये) है। यह स्नो व्हाइट और ब्लैक स्टार कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।  
 

Vivo Y55 4G Specifications

जैसा कि पहले बताया गया है, फोन में 6.44 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसकी पिक्सल डेंसिटी 408ppi है और स्क्रीन में 180Hz टच सैम्पिलिंग रेट दिया गया है। यह टिअर ड्रॉप नॉच डिजाइन में आता है और DCI-P3 कलर गेमट को सपोर्ट करता है। Vivo Y55 4G  Android 12 OS पर चलता है जिसके ऊपर FunTouch OS 12 की स्किन दी गई है।

Y55 के बैक पैनल में 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, जिसके साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। फेस अनलॉक के अलावा यह इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर सपोर्ट के साथ आता है। 

डिवाइस Snapdragon 680 चिपसेट से लैस है जिसके साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है। इसमें 4GB एक्सटेंडेड रैम फीचर भी आता है। वीवो का यह स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह 18 घंटे तक YouTube प्लेटाइम और 10 घंटे तक PUBG गेमिंग प्ले बैकअप दे सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-सिम सपोर्ट, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एक 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। फोन की मोटाई 8.42mm और वजन 182 ग्राम है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.