48MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Vivo Y52 5G 2022 लॉन्च, जानें क्या है खास

Vivo Y52 5G (2022) की कीमत TWD 7,990 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 20,479 रुपये है। कलर ऑप्शन के तौर पर यह Dark Night और Glacier Blue कलर्स में आता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2022 09:56 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y52 5G (2022) में 6.58 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y52 5G (2022) में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
  • Vivo Y52 5G (2022) में 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

Vivo Y52 5G में 6.58 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है।

Vivo ने ताइवान में Vivo Y52 5G (2022) को लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि मई 2021 में कंपनी ने Dimensity 700 सपोर्ट करने वाला Vivo Y52 5G यूरोप में पेश किया था। अब वही फोन ताईवान में पेश किया गया था। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

Vivo Y52 5G (2022) स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो Vivo Y52 5G (2022) में 6.58 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन 1080 x 2408 पिक्सल और 96 प्रतिशत NTSC कलर गेमुट है। इस फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.6 प्रतिशत है। इस स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फ्रिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

कैमरा की बात की जाए तो Vivo Y52 5G (2022) में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के रियर में 48 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड FunTouch OS 12 UI काम करता है। डाइमेंशन की बात करें तो Vivo Y52 5G (2022) में Dimensity 700 चिपसेट दिया गया है। 

स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ा सकते हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी है जो कि 18W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ड्यूल सिम सपोर्ट, 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5 हेडफोन जैक है। डाइमेंशन के मामले में इसकी लंबाई 163.95mm, चौड़ाई 75.3mm, मोटाई 8.5mm और वजन 193 ग्राम है।
 

Vivo Y52 5G (2022) की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात करें तो Vivo Y52 5G (2022) की कीमत TWD 7,990 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 20,479 रुपये है। कलर ऑप्शन के तौर पर यह Dark Night और Glacier Blue कलर्स में आता है। यह साफ नहीं है कि Vivo इस स्मार्टफोन को अन्य मार्केट में पेश करेगा या नहीं।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10 हजार सस्ता खरीदें OnePlus का 80W चार्जिंग वाला पावर फोन, 50MP के 2 कैमरा!
  2. 365 दिनों तक डेली 2.5GB तक डेटा, अनलिमिटिड कॉल, फ्री बेनिफिट्स के साथ BSNL के धांसू प्लान
  3. गेम से निकलकर असली दुनिया में आई Xiaomi की 1900 हॉर्सपावर वाली कार, देखकर गेमर्स हैरान!
  4. Ai+ Pulse 2 हुआ लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 50MP के 2 कैमरा, Rs 5,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. सिर्फ भागने के लिए नहीं, अब लड़ाई में भी काम आएंगी BGMI की गाड़ियां, जानें क्या नया आने वाला है
  2. Xiaomi की नई स्मार्टफोन सीरीज और Xiaomi Pad 8 जल्द होंगे भारत में लॉन्च
  3. Honor Magic V6 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,600mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  4. Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण से तारा ग्रहण तक! मार्च में होंगी ये अद्भुत अंतरिक्ष घटनाएं
  5. गेम से निकलकर असली दुनिया में आई Xiaomi की 1900 हॉर्सपावर वाली कार, देखकर गेमर्स हैरान!
  6. ट्रंप ने लगाया बैन, फिर भी ईरान हमले में अमेरिका की ओर से यूज हुआ सीक्रेट AI टूल!
  7. Ai+ Pulse 2 हुआ लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 50MP के 2 कैमरा, Rs 5,999 से शुरू
  8. 365 दिनों तक डेली 2.5GB तक डेटा, अनलिमिटिड कॉल, फ्री बेनिफिट्स के साथ BSNL के धांसू प्लान
  9. OnePlus 15T लॉन्च होगा 50MP टेलीफोटो लेंस के साथ, कैमरा सैम्पल में दिखा दम
  10. 10 हजार सस्ता खरीदें OnePlus का 80W चार्जिंग वाला पावर फोन, 50MP के 2 कैमरा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.