Vivo Y37 5G हुआ 5000mAh बैटरी, Dimensity 6300 के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Vivo Y37 5G में 6.56 इंच की LCD वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जुलाई 2024 11:07 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y37 5G में 6.56 इंच की LCD वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y37 5G में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Vivo Y37 5G के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 yuan है।

Vivo Y37 5G में 6.56 इंच की LCD वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo China

Vivo ने चीनी बाजार में Vivo Y37 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Vivo Y37 5G में 6.56 इंच की LCD वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Vivo Y37 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo Y37 5G Price


Vivo Y37 5G के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 yuan (लगभग 13,845 रुपये), 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,499 yuan (लगभग 17,309 रुपये), 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 yuan (लगभग 20,773 रुपये), 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 yuan (लगभग 23,083 रुपये) और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,199 yuan (लगभग 25,392 रुपये) है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए वीवो की चाइना वेबसाइट पर उपलब्ध है।


Vivo Y37 5G Specifications


Vivo Y37 5G में 6.56 इंच की LCD वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1612x720 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट, 1500:1 कंट्रास्ट रेशियो है। यह स्मार्टफोन Mali-G57 के साथ MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। इस स्मार्टफोन में 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा बढ़ाया जा सकता है। Vivo Y37 5G एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OriginOS 4 पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए यह स्मार्टफोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस वेक फेशियल रिकग्निशन से लैस है। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में f/2.2 अपर्चर और 10x डिजिटल जूम सपोर्ट के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन डिस्टेंट ग्रीन माउंटेन, लिंगोंग पर्पल और मून शेडो ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 163.63mm, चौड़ाई 75.58mm, मोटाई 8.53mm और वजन 185 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई, ड्यूल मोड 5G कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी पोर्ट 2.0, 3.5mm ऑडियो जैक और जीपीएस शामिल है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.