Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?

अगर आप 70 हजार के करीब बजट में नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो वहीं Vivo V80 के अलावा Samsung Galaxy A57 5G और OnePlus 15R भी इस कीमत में मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2026 16:36 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V80 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Samsung Galaxy A57 5G में Exynos 1680 प्रोसेसर मिलता है।
  • OnePlus 15R में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर आता है।

Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R

Photo Credit: Vivo/Samsung/OnePlus

Vivo ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V80 लॉन्च किया है। अगर आपका बजट ₹70 हजार के करीब है और आप नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Vivo V80 के अलावा Samsung Galaxy A57 5G और OnePlus 15R भी इसी कीमत के आसपास मिल रहे हैं। यहां हम Vivo के इस फोन के स्पेसिफिकेशंस की तुलना इसी बजट में आने वाले Samsung Galaxy A57 5G और OnePlus 15R से कर रहे हैं। Vivo V80 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy A57 5G में Exynos 1680 प्रोसेसर मिलता है। वहीं OnePlus 15R क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर से लैस है।

Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R

कीमत
Vivo V80 के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹62,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹69,999 है। वहीं Samsung Galaxy A57 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹62,999 है। जबकि OnePlus 15R के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹59,999 है।

डिस्प्ले
Vivo V80 में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2750×1260 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं Samsung Galaxy A57 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। जबकि OnePlus 15R में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1272 पिक्सल और 165Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट है।

बैटरी बैकअप
Vivo V80 में 7,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फ्लैशचार्ज का सपोर्ट करती है। जबकि Samsung Galaxy A57 5G में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी आती है। वहीं OnePlus 15R में 7400mAh की बैटरी मिलती है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप
Vivo V80 के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.65 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy A57 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। जबकि OnePlus 15R के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है।

Advertisement

फ्रंट कैमरा
Vivo V80 के फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy A57 5G में सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। जबकि OnePlus 15R में सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।

प्रोसेसर
Vivo V80 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy A57 5G को ऑक्टा कोर Exynos 1680 प्रोसेसर से लैस किया गया है। जबकि OnePlus 15R में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर मिलता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
Vivo V80 में एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड OriginOS 7 के साथ आता है। वहीं Samsung Galaxy A57 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर चलता है। जबकि OnePlus 15R एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 16 पर काम करता है।

Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Vivo V80 में 5G, ड्यूल बैंड वाई-फाई, एनएफसी, आईआर ब्लास्टर, ब्लूटूथ 5.4, ड्यूल सिम और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। वहीं Samsung Galaxy A57 5G में जीपीएस, 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है। जबकि OnePlus 15R में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, 5जी, ड्यूल 4G VoLTE और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.