Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G vs OnePlus Nord 5: जानें कौन सा फोन है बेस्ट

Vivo ने हाल ही भारतीय बाजार में Vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Oppo Reno 15C 5G और OnePlus Nord 5 से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2026 10:24 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V70 FE में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर है।
  • Oppo Reno 15c 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर मिलता है।
  • OnePlus Nord 5 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर से लैस है।

Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G vs OnePlus Nord 5

Photo Credit: Vivo/Oppo/OnePlus Nord 5

Vivo ने हाल ही भारतीय बाजार में Vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Oppo Reno 15C 5G और OnePlus Nord 5 से हो रहा है। Vivo V70 FE में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो 4nm प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Oppo Reno 15c 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि OnePlus Nord 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर मिलता है। यहां हम आपको Vivo V70 FE, Oppo Reno 15C 5G और OnePlus Nord 5 के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G vs OnePlus Nord 5

कीमत और स्टोरेज

Vivo V70 FE के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है। वहीं Oppo Reno 15c 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है। जबकि OnePlus Nord 5 के 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट 33,999 रुपये और 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Vivo V70 FE में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 × 1260 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। वहीं Oppo Reno 15c में 6.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2372×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि OnePlus Nord 5 में 6.83 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2800x1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम

Vivo V70 FE एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। वहीं Oppo Reno 15c 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। जबकि OnePlus Nord 5 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर चलता है।

प्रोसेसर

Vivo V70 FE में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो 4nm प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Oppo Reno 15c 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर मिलता है। जबकि OnePlus Nord 5 ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर से लैस है।

Advertisement

कैमरा सेटअप

Vivo V70 FE के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा आता है। वहीं Oppo Reno 15c 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। जबकि OnePlus Nord 5 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है।

Advertisement

फ्रंट कैमरा

Vivo V70 FE में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का आई ऑटो फोकस फ्रंट कैमरा है। वहीं Oppo Reno 15c 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि OnePlus Nord 5 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

बैटरी बैकअप

Vivo V70 FE में 7000mAh की बैटरी है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Oppo Reno 15c 5G में 7,000mAh की बैटरी है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि OnePlus Nord 5 में 6,800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Vivo V70 FE में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप-C 2.0 पोर्ट और एनएफसी शामिल है। वहीं Oppo Reno 15c 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। जबकि OnePlus Nord 5 में 5जी, ड्यूल सिम, एनएफसी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 और जीपीएस दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउं
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.