₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!

Vivo V50 के लिए डिस्काउंटेड प्राइस ऑफर मिल रहा है जिससे फोन लगभग 10 हजार तक सस्ते में पाने का मौका है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 सितंबर 2026 06:03 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart पर फोन 19 प्रतिशत छूट के साथ लिस्ट किया गया है
  • 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,991 रुपये
  • फोन पर 1750 रुपये की एक्स्ट्रा छूट पाने का मौका

Vivo V50 में 6.77 इंच क्वाड कर्व्ड FHD+ AMOLED डिस्प्ले है

Photo Credit: Flipkart

Vivo V50 कंपनी का धांसू फोन रहा है। फोन को वीवो ने फरवरी 2025 में लॉन्च किया था और अब यह भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। Vivo V50 के लिए डिस्काउंटेड प्राइस ऑफर मिल रहा है जिससे फोन लगभग 10 हजार तक सस्ते में पाने का मौका है। Vivo V50 में क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट है। यह 6000mAh बैटरी से लैस होकर आता है। इसमें 90W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। आइए जानते हैं Vivo V50 के डिस्काउंट ऑफर के बारे में। 

Vivo V50 Discount Price Offer

Vivo V50 को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। फोन का एमआरपी यूं तो 42,999 रुपये है। लेकिन Flipkart पर फोन 19 प्रतिशत छूट के साथ लिस्ट किया गया है। जिसके बाद फोन के 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,991 रुपये रह जाती है। यह कंपनी का सीधा डिस्काउंट है जो पूरे 8 हजार रुपये का है। लेकिन इसे कंपनी और अधिक सस्ता खरीदने का ऑफर भी दिया है। इसके लिए आपको छोटा सा बैंक ऑफर इसके साथ लगाना होगा। 

Vivo V50 को अगर Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर 1750 रुपये की एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं। यानी फोन पर कुल मिलाकर 9 हजार रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट यहां मिल रहा है। इस तरह से फोन को एमआरपी से लगभग 10 हजार तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए Flipkart Sale पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

Vivo V50 Specifications

Vivo V50 में 6.77 इंच क्वाड कर्व्ड FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट इसमें दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 & IP69 रेटिंग से लैस है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर से लैस है। सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

Advertisement

फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट 2.0 शामिल है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and stylish IP69-rated design
  • Smooth software experience
  • Bright quad-curved AMOLED display
  • Good battery life
  • Fast charging
  • Bad
  • Not ideal for serious gaming
  • Camera performance is a mixed bag
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.