अगर आप 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 6000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।
Vivo V50 में 6.77 इंच की क्वाड कर्व्ड FHD+ AMOLED डिस्प्ले है।
Photo Credit: Vivo
अगर आप 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 6000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां बीते साल फरवरी में लॉन्च हुआ वीवो का Vivo V50 इस वक्त ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट शामिल किया गया है। यहां V50 पर मिलने वाले ऑफर्स से लेकर डिस्काउंट और अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Vivo V50 का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹32,991 में लिस्टेड है। हालांकि, यह फोन बीते साल फरवरी में ₹34,999 में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹1650 तक डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹31,341 हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत से कुल ₹3,658 सस्ता मिल रहा है। इसके अतिरिक्त अगर पुराना फोन एक्सचेंज में दिया जाता है तो लगभग ₹31,800 तक का लाभ भी मिल सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर काफी हद तक निर्भर करता है।
Vivo V50 में 2392×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77 इंच की क्वाड कर्व्ड FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। यह फोन इन डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है, जिससे आप सिक्योरिटी में अतिरिक्त लेयर जोड़ सकते हैं। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट शामिल किया गया है, जिससे इसका परफॉर्मेंस बेहतर रहता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo के इस फोन के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर और ओआईएस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल ऑटोफोकस फ्रंट फेसिंग कैमरा भी मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.29 मिमी, चौड़ाई 76.72 मिमी, मोटाई 7.39 मिमी और वजन 199 ग्राम है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट 2.0 दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी