Vivo T4 Pro vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: 30 हजार में कौन सा है बेस्ट

Vivo ने हाल ही में Vivo T4 Pro लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Realme 15 5G और Nothing Phone 3a से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 सितंबर 2025 09:00 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T4 Pro के 8GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है।
  • Realme 15 5G के 8GB RAM+128GB स्टरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है।
  • Nothing Phone 3a के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,9999 रुपये है।

Vivo T4 Pro vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a

Photo Credit: Vivo/Realme/Nothing

Vivo ने हाल ही में Vivo T4 Pro लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Realme 15 5G और Nothing Phone 3a से हो रहा है। Vivo T4 Pro में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर है। Realme 15 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी 4nm प्रोसेसर है, जबकि Nothing Phone 3a में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 4nm प्रोसेसर मिलता है। आइए Vivo T4 Pro, Realme 15 5G और Nothing Phone 3a के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं। 

Vivo T4 Pro vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a

कीमत और स्टोरेज

  • Vivo T4 Pro के 8GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये, 8GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 12GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है।
  • Realme 15 5G के 8GB RAM+128GB स्टरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये, 8GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और 12GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है।
  • Nothing Phone 3a के 8GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,9999 रुपये और 8GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

  • Vivo T4 Pro में 6.77 इंच की FHD+ क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2392 × 1080 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 120Hz रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। 
  • Realme 15 5G में 6.8 इंच की फुल HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 2800×1280 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
  • Nothing Phone 3a में 6.77 इंच की FHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2392 पिक्सल, 30-120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर

  • Vivo T4 Pro में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Realme 15 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी 4nm प्रोसेसर दिया गया है।
  • Nothing Phone 3a में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 4nm प्रोसेसर दिया गया है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

  • Vivo T4 Pro एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। 
  • Realme 15 5G एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है।
  • Nothing Phone 3a एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड नथिंग ओएस 3.1 पर काम करता है। 

कैमरा सेटअप

  • Vivo T4 Pro के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.65 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है।
  • Realme 15 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।
  • Nothing Phone 3a के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का 2x ऑप्टिकल और 30x डिजिटल टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।

फ्रंट कैमरा

  • Vivo T4 Pro में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 
  • Realme 15 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। 
  • Nothing Phone 3a में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

बैटरी बैकअप

  • Vivo T4 Pro में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
  • Realme 15 5G में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का सपोर्ट करती है।
  • Nothing Phone 3a में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 50W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

  • Vivo T4 Pro में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट दिया गया है।
  • Realme 15 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, ड्यूल फ्रीक्वेंसी जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है।
  • Nothing Phone 3a में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. गर्मी की शुरुआत में जबरदस्त सस्ते मिल रहे AC, कीमत 20 हजार से भी कम, ऑनलाइन मिल रही छूट
  2. WhatsApp, Facebook पर स्कैम से होगा बचाव, Meta ने नए स्कैम डिटेक्शन टूल किए लॉन्च
  3. U&i ने Rs 1,099 में लॉन्च की Entry Star 100 स्मार्टवॉच, इसमें हैं कर्व्ड डिस्प्ले और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीच
#ताज़ा ख़बरें
  1. गर्मी की शुरुआत में जबरदस्त सस्ते मिल रहे AC, कीमत 20 हजार से भी कम, ऑनलाइन मिल रही छूट
  2. Motorola Edge 70 Fusion+ हुआ लॉन्च, 5,200mAh की बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. TVS के Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर का शुरुआती प्राइस 49,999 रुपये हुआ, कंपनी ने दिया BaaS का ऑप्शन
  4. Samsung Galaxy S26 ने बनाया प्री-ऑर्डर का रिकॉर्ड, Ultra मॉडल की सबसे ज्यादा डिमांड
  5. 6000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy M17e की कीमत हुई लीक, 17 मार्च को भारत में होना है लॉन्च
  6. PlayStation Plus March 2026 Games Catalogue: 17 मार्च से फ्री में खेलें ये 8 धांसू PS गेम्स
  7. Huawei ने लॉन्च किए 98-इंच साइज तक के 4 MiniLED TV, 288Hz रिफ्रेश रेट और भरपूर गेमिंग फीचर्स
  8. Facebook और WhatsApp पर अब AI से पकड़े जाएंगे ऑनलाइन स्कैमर्स, जानें क्या है नया अलर्ट सिस्टम
  9. Apple के iPhone Fold में हो सकता है iPad जैसा यूजर इंटरफेस
  10. Philips Baristina Bar Pro 500 कॉफी मशीन लॉन्च, 1 मिनट में तैयारी होगी शानदार कॉफी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.