Vivo T3 5G आएगा 8GB रैम, 50MP Sony IMX882 सेंसर के साथ! लॉन्च से पहले खुलासा

फोन में 6.38 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 मार्च 2024 16:40 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 6.67 इंच एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • फोन में MediaTek Dimensity 7200 चिपसेट होगा।
  • इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

Vivo T2 5G फोन में 6.38 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले मिलता है।

Vivo जल्द ही Vivo T2 का सक्सेसर भारत में लॉन्च कर सकती है। यह Vivo T3 5G होगा जो कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर नजर आ चुका है। अब इस फोन को लेकर एक और लीक सामने आया है जिसमें इसके स्पेसिफिकेशंस और प्राइस के बारे में काफी कुछ पता चलता है। फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह एक AMOLED डिस्प्ले बताया गया है। फोन में सेंटर पंचहोल डिजाइन होगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट बताया गया है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स।

Vivo T3 5G 
Vivo T3 5G कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन होगा जो भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। इसमें 6.67 इंच एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। Appuals की रिपोर्ट के अनुसार, इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स की बताई गई है। फोन में MediaTek Dimensity 7200 चिपसेट होगा। इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज देखने को मिल सकती है। साथ ही 8 जीबी एक्सपेंडेबल रैम फीचर भी दिया जा सकता है। फोन में ट्रिपल कैमरा होगा जिसमें मेन लेंस 50MP Sony IMX882 सेंसर बताया गया है। साथ में 2 मेगापिक्सल का बोके लेंस देखने को मिल सकता है। कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps पर देखने को मिल सकती है। सेल्फी के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। 

इससे पहले आई रिपोर्ट के अनुसार, Vivo T3 स्मार्टफोन मॉडल नंबर V2334 के साथ BIS वेबसाइट पर स्‍पॉट हुआ था। फोन को कथित तौर पर ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी इसी मॉडल नंबर के साथ देखा गया था। लिस्टिंग से पता चला था कि यह हैंडसेट ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी ऑफर करेगा। 
Advertisement

Vivo T2 5G के सक्सेसर के रूप में आने वाला ये फोन कुछ अपग्रेडेशन के साथ दस्तक दे सकता है। Vivo T2 5G के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.38 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले मिलता है। 90Hz का रिफ्रेश रेट है। यह स्‍नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर की ताकत रखता है और 8 जीबी तक रैम से लैस है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें मेन सेंसर 64 मेगापिक्‍सल का है। फोन में 16 एमपी का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। फोन में 4500 एमएएच की बैटरी है, जो 44 वॉट फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 900

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2404 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  6. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  7. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  8. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  10. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.