Ulefone Armor 29 Pro 5G थर्मल फोन पेश, आउटडोर उपयोग के लिए बेस्ट, जानें फीचर्स

Ulefone ने अपने रग्ड फोन Ulefone Armor 29 Pro 5G Thermal Version के लॉन्च की घोषणा की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 सितंबर 2025 11:11 IST
ख़ास बातें
  • Ulefone Armor 29 Pro 5G Thermal Version में 6.67 इंच की डिस्प्ले है।
  • Ulefone Armor 29 Pro 5G Thermal Version में 21200mAh की बैटरी दी गई है।
  • Ulefone Armor 29 Pro 5G Thermal Version में डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर है।

Ulefone Armor 29 Pro 5G Thermal Version में 50MP प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Ulefone

Ulefone ने अपने रग्ड फोन Ulefone Armor 29 Pro 5G Thermal Version के लॉन्च की घोषणा की है। यह फोन प्रोफेशनल लेवल थर्मल इमेजिंग फीचर्स से लैस है। यह नया स्मार्टफोन बेहतर क्लैरिटी और स्मूथ इमेजिंग प्रदान करता है, जिससे यह इंडस्ट्रियल, इमरजेंसी और आउटडोर उपयोग के लिए बेहतर हो जाता है। कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस आधिकारिक साइट पर लिस्टिंग से सामने आ गई हैं। आइए Ulefone Armor 29 Pro 5G Thermal Version के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Ulefone Armor 29 Pro 5G Thermal Version Price

Ulefone Armor 29 Pro 5G Thermal Version सितंबर के बीच में उपलब्ध होने की उम्मीद है। कंपनी ने अभी इस तक फोन की कीमत की पुष्टि नहीं की है, लेकिन जल्द ही इसका खुलासा हो सकता है। 

Ulefone Armor 29 Pro 5G Thermal Version Specifications

Ulefone Armor 29 Pro 5G Thermal Version में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल, 2,200 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसके अलावा 1.04 इंच की AMOLED सब डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 340x340 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में 21200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फ्लैश चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर काम करता है। इस फोन में 16GB LPDDR5 रैम और 16GB एक्सटेंडेड रैम है, वहीं 512GB UFS3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Armor 29 Pro 5G के रियर में f/1.95 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड मैक्रो कैमरा और f/1.79 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का नाइट विजन कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट आईडी शामिल है। धूल और पानी से बचाव के लिए यह फोन IP68/IP69K रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफाइड बॉडी से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, जीपीएस, वाई-फाई 6E, 3.5mm हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और ब्लूटूथ 5.4 शामिल है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.