Ulefone Armor 25T Pro रग्ड फोन 64MP नाइट विजन कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Ulefone Armor 25T Pro फोन Android 14 के साथ आने वाला है। 

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 मई 2024 11:06 IST
ख़ास बातें
  • इसमें थर्मल इमेजिंग कैमरा ThermoVue है।
  • Armor 25T Pro में 6,500 mAh की बैटरी है।
  • सेल्फी के लिए फोन 32 मेगापिक्सल कैमरा से लैस है।

Ulefone Armor 25T Pro फोन Android 14 पर रन करता है।

Photo Credit: GSMArena

Ulefone अपना नया रग्ड स्मार्टफोन Ulefone Armor 25T Pro लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इस फोन को अधिकारिक रूप से टीज कर दिया है। यह फोन बेहद आकर्षक और टफ फीचर्स के साथ टीज किया गया है। फोन का सबसे बड़ा आकर्षण इसका थर्मल इमेजिंग कैमरा ThermoVue है। यह फोन के रियर में मिलता है और यूजर्स इसकी मदद से आसपास के वातावरण में मौजूद गर्मी का माप देख सकते हैं। यह -20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 550 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान को दिखा सकता है। 
 

Ulefone Armor 25T Pro price

Ulefone Armor 25T Pro की कीमत 24,915 रुपये (via) बताई गई है। फोन को AliExpress से खरीदा जा सकेगा। सेल 1 जून से शुरू होगी। यह सिंगल कलर Frost Black में ही खरीदा जा सकेगा। 
 

Ulefone Armor 25T Pro specifications

Ulefone Armor 25T Pro रग्ड स्मार्टफोन में 6.78 इंच का FullHD+ 120Hz डिस्प्ले दिया गया है। इस पर Gorilla Glass Victus का प्रोटेक्शन है। फोन में Dimensity 6300 SoC की पावर है। यह प्रोसेसर 5जी वेरिएंट में मिलेगा। 4जी वेरिएंट में यह Helio G99 चिप के साथ आएगा। दोनों ही वेरिएंट्स में 6 जीबी फिजिकल रैम, और 6 जीबी वर्चुअल रैम का सपोर्ट होगा। स्टोरेज 256 जीबी की होगी जिसे कार्ड की मदद 2TB तक बढ़ाया जा सकेगा। Ulefone Armor 25T Pro फोन Android 14 के साथ आने वाला है। 

कैमरा की बात करें तो इसमें थर्मल इमेजिंग कैमरा ThermoVue है। यह फोन के रियर में मिलता है और यूजर्स इसकी मदद से आसपास के वातावरण में मौजूद गर्मी का माप देख सकते हैं। यह -20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 550 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान को दिखा सकता है। साथ में 64 मेगापिक्सल का Night Vision कैमरा दिया गया है। इसमें दो इंफ्रारेड LED लगे हैं। जिससे कि यह रात में भी क्लियर और डिटेल इमेज कैप्चर कर सकता है। 

Ulefone Armor 25T Pro के मेन कैमरा में Samsung GN1 सेंसर लगा है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन 32 मेगापिक्सल कैमरा से लैस है जिसमें Samsung GD1 सेंसर लगा है। Armor 25T Pro में 6,500 mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W वायर्ड और, 30W वायरलेस चार्जिंग दी गई है। इसके अलावा फोन में IP68/IP69K रेटिंग, MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन, NFC, IR Blaster, 3.5mm हेडफोन जैक और, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। फोन की मोटाई 12.5mm है, और वजन 326 ग्राम है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus ने बढ़ा दी इन 2 टैबलेट्स की कीमत, अब खरीदने के लिए खर्चने होंगे ₹3 हजार ज्यादा
  2. Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 
  3. Samsung One UI 9: इन Galaxy फोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट, चेक करें पूरी लिस्ट
  4. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  5. iQOO Z11 Lite हो रहा 24 जुलाई को लॉन्च, लुक और फीचर्स आए सामने, खासतौर पर हुआ स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन
  6. UAN अब सिर्फ UMANG ऐप के जरिए होगा एक्टिवेट, EPFO ने किया बदलाव, जानें कैसे
  7. SIR को लेकर कन्फ्यूज? चुनाव आयोग ने बताया कब मांगे जाएंगे डॉक्यूमेंट्स और कौनसे होंगे मान्य
  8. Google Maps और Gemini से ली मदद, 1990 में उधार लिया पैसा चुकाने पहुंचे 1200 किमी दूर
  9. 7000mAh बैटरी वाले Moto G77 Power की सेल लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए ₹2 हजार ऑफ!
  10. Kia ला रही है Tata Nexon EV का जवाब! लॉन्च से पहले सड़कों पर दिखी Syros EV
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.