Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?

Tecno Spark 50S 5G के स्पेसिफिकेशंस की तुलना Samsung Galaxy F70 5G और Redmi 17C 5G से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2026 07:52 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Spark 50S 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹19,999 है।
  • Samsung Galaxy F70 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹19,999 है।
  • Redmi 17C 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹20,999 लिस्ट है।

Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G

Photo Credit: Tecno/Samsung/Xiaomi

Tecno ने हाल ही में बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Tecno Spark 50S 5G लॉन्च किया था। इस फोन का मुकाबला ₹20 हजार के बजट में Samsung Galaxy F70 5G और Redmi 17C 5G से हो रहा है। अगर आप इन तीनों में से किसी एक को खरीदने का प्लान कर रहे हैं और कंफ्यूज हो रहे हैं तो आज हम इन तीनों स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बीच तुलना करके बता रहे हैं। इस तुलना से आप यह तय कर पाएंगे कि आपके लिए कौन सा फोन ज्यादा बेहतर साबित होगा।

Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G

कीमत और स्टोरेज

Tecno Spark 50S 5G का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹19,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹22,999 में लॉन्च हुआ है। 
Samsung Galaxy F70 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹19,999 और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹22,999 है।
वहीं Redmi 17C 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹20,999 और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹22,999 में लिस्ट है।


कैसी है डिस्प्ले

Tecno Spark 50S 5G में 6.78 इंच की LCD टचस्क्रीन HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। 
Samsung Galaxy F70 5G में थोड़ी छोटी 6.7 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। हालांकि, रिफ्रेश रेट थोड़ा कम 90Hz है।
वहीं OnePlus N6 में भी थोड़ी छोटी 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1570x720 पिक्सल है। इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट है, लेकिन पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक है।

Advertisement

प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम 

Tecno Spark 50S 5G को ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर से लैस किया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HiOS 16 के साथ आता है।
Samsung Galaxy F70 5G में कंपनी का इन हाउस Exynos 1330 चिपसेट दिया गया है। वहीं यह फोन Android 17 पर बेस्ड One UI 9.5 पर चलता है। 
Redmi 17C 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर मिलता है। यह फोन एंड्रॉयड पर बेस्ड Xiaomi HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

कैमरा सेटअप

Tecno Spark 50 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 
Samsung Galaxy F70 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 
Redmi 17C 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है।

Advertisement

बैटरी बैकअप

Tecno Spark 50S 5G में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W सुपर चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 
Samsung Galaxy F70 5G में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ छोटी 5000mAh की बैटरी मिलती है।
वहीं Redmi 17C 5G में थोड़ी छोटी 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  3. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  2. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  3. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  4. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  6. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  8. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.