50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Tecno Spark 50 Pro पेश, Helio G100 Ultimate के साथ गजब हैं फीचर्स

Tecno ने अपनी Spark सीरीज में विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Tecno Spark 50 Pro पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 जून 2026 13:34 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Spark 50 Pro में 6.78 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Tecno Spark 50 Pro में 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-600 प्राइमरी कैमरा है।
  • Tecno Spark 50 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी हीलियो G100 अल्टीमेट है।

Tecno Spark 50 Pro में 6.78 इंच की HD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Tecno

Tecno ने अपनी Spark सीरीज में विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Tecno Spark 50 Pro पेश कर दिया है। इस फोन में मीडियाटेक हीलियो जी100 अल्टीमेट प्रोसेसर मिलता है। Spark 50 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। इसमें 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,600mAh या 6,000mAh की बैटरी मिलती है। यहां हम आपको Tecno Spark 50 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Tecno Spark 50 Pro Price

Tecno ने अभी तक भारत में Tecno Spark 50 Pro की कीमत और बिक्री के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। टेक्नो का यह स्मार्टफोन इंक ब्लैक, टाइटेनियम ग्रे, मिडनाइट ब्लू, डायनामिक ऑरेंज और क्लाउड व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

Tecno Spark 50 Pro Specifications

Tecno Spark 50 Pro में 6.78 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी हीलियो G100 अल्टीमेट चिपसेट से लैस है। फिलहाल फोन में कितनी RAM होगी या इनबिल्ट स्टोरेज कितनी होगी इसकी जानकारी नहीं आई है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड HiOS 16 के साथ आता है। Spark 50 Pro में 5,600mAh या 6,000mAh की बैटरी का ऑप्शन मिलता है। दोनों बैटरी 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Tecno का दावा है कि यह फोन 30 मिनट में 63 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है और 55 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। इसके अलावा यह फोन SGS फाइव-स्टार प्रीमियम ड्रॉप रेसिस्टेंस सर्टिफिकेशन के साथ आता है। 

कैमरा सेटअप के मामले में Spark 50 Pro के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें DTS साउंड सपोर्ट वाले ड्यूल स्टीरियो स्पीकर भी हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Spark 50 Pro में 4.5G सपोर्ट, 4G, फ्रीलिंक 2.0 शामिल है। इस फोन की मोटाई 7.8 मिमी है। Tecno ने Spark 50 Pro में कई AI-पावर्ड टूल्स दिए हैं, जिनमें एल्ला एआई एजेंट, एआई हेल्थ एसिस्टेंट, एआई राइटिंग, एआई नॉयज कैंसलेशन, एआई इरेजर 2.0 और एआई एक्सटेंडर शामिल हैं। इसमें लाइव फोटो फंक्शनैलिटी और यूनिवर्सल टोन इमेजिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.