Tecno Pop 20C में 6.75 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
Tecno Pop 20C में 6.75 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
Photo Credit: thetechoutlook
Tecno Pop 20C कंपनी का नया फोन है जो चुपके से कंपनी ने पेश कर दिया है। फोन एक रिटेलर वेबसाइट पर प्राइसिंग के साथ लिस्ट भी हो गया है। फोन के स्पेसिफिकेशंस भी यहां सामने आ गए हैं। Tecno Pop 20C में 6.75 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। इसके साथ ही इसमें बड़ी बैटरी है। फोन में 5200mAh का बैटरी सैल लगा है। साथ में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 OS के साथ आता है। साथ में 4GB रैम मिलती है, और 64GB की स्टोरेज दी गई है। फोन 4GB वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करता है। आइए जानते हैं कहां हुई है इसकी रिटेल लिस्टिंग, और कितनी है फोन की कीमत?
Tecno Pop 20C को कंपनी अफ्रीकन मार्केट में पेश किया है। फोन कैमरून की रिटेलर वेबसाइट पर लिस्टेड दिखा है। टेकआउटलुक के अनुसार, फोन की कीमत Glotelho रिटेलर पर FCFA 64,990 (लगभग 10,780 रुपये) है। यह फोन ब्लैक, ब्लू, ओरेंज और ग्रे कलर्स में लिस्ट किया गया है। Glotelho लिस्टिंग में एक व्हाइट कलर वेरिएंट भी है। अन्य मार्केट्स में फोन की उपलब्धता को लेकर अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही है।
Tecno Pop 20C में 6.75 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन में MediaTek MT6769 चिपसेट लगा है। यह ऑक्टाकोर चिपसेट है जिसके दो कोर Cortex-A75 हैं जो 2.0GHz पर क्लॉक किए गए हैं। जबकि 6 कोर Cortex-A55 हैं जो 1.7GHz पर क्लॉक किए गए हैं। साथ में ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G52 GPU दिया गया है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 OS के साथ आता है। साथ में 4GB रैम मिलती है, और 64GB की स्टोरेज दी गई है। फोन 4GB वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करता है।
कैमरा की बात करें तो रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में बड़ी बैटरी कंपनी ने दी है जो 5200mAh की है। फोन में डुअल सिम लगी हैं जो नैनो सिम हैं। यह ब्लूटूथ, वाई-फाई, टाइप सी चार्जिंग जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ बताया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी