Techno Spark 50 5G भारत में हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्ज, जानें कीमत

यह फोन डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP64 Pro रेटिंग के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 मार्च 2026 16:27 IST
ख़ास बातें
  • Spark 50 5G फोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट लगा है।
  • फोन एंड्रॉयड 16 आधारित HiOS 16 पर रन करता है।
  • फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Techno Spark 50 5G फोन में 6.78 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Tecno

Techno Spark 50 5G भारत में लॉन्च हो गया है। फोन में 6.78 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 720 x 1576 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलता है। फोन में 560 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। यह 240Hz टच सैम्पलिंग रेट के साथ आता है। फोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट लगा है। यह प्रोसेसर 6nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। ग्राफिक्स के लिए फोन में Arm Mali-G57 MC2 GPU लगा है। यह फोन 6500mAh बैटरी के साथ आता है जिसके साथ में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 

Techno Spark 50 5G Price

Techno Spark 50 5G की भारत में कीमत 4GB + 128GB वेरिएंट के लिए 16,999 रुपये है। जबकि 6GB + 128GB वेरिएंट को 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Amazon, Flipkart से भी खरीदा जा सकेगा। सेल 3 अप्रैल से शुरू होगी। इस फोन में Fantasy Purple, Mint Green, Ink Black और Champagne Gold शेड्स दिए गए हैं। 

Advertisement

Techno Spark 50 5G Specifications

Techno Spark 50 5G फोन में 6.78 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 720 x 1576 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलता है। फोन में 560 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। यह 240Hz टच सैम्पलिंग रेट के साथ आता है। 

Spark 50 5G फोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट लगा है। यह प्रोसेसर 6nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। ग्राफिक्स के लिए फोन में Arm Mali-G57 MC2 GPU लगा है। साथ में 6GB LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 16 आधारित HiOS 16 पर रन करता है। 

Advertisement

कैमरा के लिए रियर में 50MP f/1.85 अपर्चर मेन लेंस दिया गया है जिसके साथ में LED फ्लैश भी मिलता है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन में कंपनी ने साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट की सिक्योरिटी दी है। यह फोन डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP64 Pro रेटिंग के साथ आता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.3, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS, USB Type-C जैसे फीचर्स हैं। साथ में 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है। 

Techno Spark 50 5G में 6500mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में डुअल सिम का सपोर्ट है। इसके डाइमेंशन 167.9×79.3×8.18mm हैं और वजन 210 ग्राम बताया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  3. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  6. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  7. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  8. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  9. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.